---Advertisement---

Xiaomi ने नए 55 इंच 4K स्मार्ट TV को किया लॉन्च, सस्ते में महंगे वाले फीचर्स बढ़ाएंगे Sony और Samsung की टेंशन!

Xiaomi Smat TV: चीनी कंपनी Xiaomi देश और दुनिया में अपने स्मार्ट फोन के साथ-साथ स्मार्ट टीवी के लिए भी जानी जाती है। शाओमी के स्मार्ट टीवी का साउंड और पिक्चर क्वालिटी लोगों को खूब पसंद आती है। ऐसे में अपने ग्राहकों के इसी बढ़ते हुए प्यार और विश्वास को देखते हुए शाओमी ने 55-इंच ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 11, 2023 3:41 अपराह्न

Xiaomi Mi TV EA55
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi Smat TV: चीनी कंपनी Xiaomi देश और दुनिया में अपने स्मार्ट फोन के साथ-साथ स्मार्ट टीवी के लिए भी जानी जाती है। शाओमी के स्मार्ट टीवी का साउंड और पिक्चर क्वालिटी लोगों को खूब पसंद आती है। ऐसे में अपने ग्राहकों के इसी बढ़ते हुए प्यार और विश्वास को देखते हुए शाओमी ने 55-इंच Mi TV EA सीरीज़ को लॉन्च किया है। इसे अभी सेल के लिए सिर्फ चीन में उतारा गया है। उम्मीद की जा रही है कि, ग्लोबली में इसे बहुत जल्द लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी के इस टीवी का मुकाबला सैमसंग और सोनी जैसी कंपनियों से है।

Xiaomi Mi TV EA55 स्मार्ट टीवी हुआ लॉन्च

नए Xiaomi Mi TV EA55 स्मार्ट टीवी 4K UHD डिस्प्ले से लैस है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60 Hz मिल रहा है। स्क्रीन सामने के हिस्से का 97.1% हिस्सा कवर करती है। इतना ही नहीं ये 1.07 बिलियन कलर्स से भी लैस है।इस 55 इंच की टीवी के फीचर्स पर अगर नजर डालें तो इसमें DTS-HD के साथ 20W स्टीरियो स्पीकर मिलेंगे। इस स्मार्ट टीवी में 1.5GB रैम के साथ 4-कोर चिप दी गई है। ऐप्स इंस्टॉल करने के लिए 8 जीबी स्टोरेज दी गई है।Xiaomi Mi TV EA55 टीवी में में दो USB-A कनेक्टर, दो HDMI, AV, RJ-45 और S/PDIF दिए गए हैं। RJ-45 के अलावा, इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए वाई-फाई 5 वायरलेस एडाप्टर जैसे फीचर्स भी यूजर्स को मिल जाएंगे।Xiaomi Mi TV EA55 टीवी को 16,477 रुपए के आस-पास की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Xiaomi Mi TV EA55 स्मार्ट टीवी के फीचर्स

फीचर्सXiaomi Mi TV EA55
रैम 1.5GB रैम
स्क्रीन3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60 Hz
HDMI2
कीमत16000 से ऊपर
स्पीकर20W स्टीरियो स्पीकर

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Samsung Galaxy A27

मई 6, 2026

Xiaomi 17T Pro

मई 6, 2026

Google Pixel 11 Pro

मई 6, 2026

Google Pixel 11 Pro Fold

मई 5, 2026

Realme 16

मई 5, 2026

Motorola Edge 70 Pro+

मई 5, 2026