---Advertisement---

Xiaomi TV Stick 4K: अब पुराना खस्ता टीवी भी बन जाएगा चकाचक Smart TV, फटाफट जानिए जबरा फीचर्स

Xiaomi TV Stick 4K: भारत में चीन की टेक कंपनी शाओमी को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में शाओमी अपने ग्राहकों के लिए एक खास डिवाइस लाया है। जी हां, शाओमी ने भारतीय टेक बाजार में नई स्ट्रीमिंग स्टिक लॉन्च कर दी है। इस स्टिक में काफी खास फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 14, 2023 6:45 अपराह्न

Xiaomi TV Stick 4K
Follow Us
---Advertisement---

Xiaomi TV Stick 4K: भारत में चीन की टेक कंपनी शाओमी को काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में शाओमी अपने ग्राहकों के लिए एक खास डिवाइस लाया है। जी हां, शाओमी ने भारतीय टेक बाजार में नई स्ट्रीमिंग स्टिक लॉन्च कर दी है। इस स्टिक में काफी खास फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने स्मार्ट टीवी के बिजनेस में 5 साल पूरे होने पर Xiaomi TV Stick 4K लॉन्च की है। इस स्मार्ट Stick की खासियत है कि इसमें इनबिल्ट क्रोमकास्ट और डॉल्बी विजन सिस्टम दिया गया है।

Xiaomi TV Stick 4K की कीमत

Xiaomi ने TV Stick 4K को 4999 के दाम पर पेश किया है। अगर आप शाओमी की इस लेटेस्ट TV Stick 4K को खरीदना चाहते हैं तो आप कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर जाकर इसे 20 फरवरी 2023 से खरीद पाएंगे।

ये भी पढ़ें: iPhone 14 Pro Max, Samsung Galaxy S23 Ultra और OnePlus 11 में से कौन सा स्मार्टफोन है बेस्ट, एक क्लिक में जानें

Xiaomi TV Stick 4K के फीचर्स

कंपनी ने इस डिवाइस में 2 जीबी रैम के साथ क्वॉड कोर कोर्टेक्स ए35 का प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। ये 4K वीडियो को स्पोर्ट करता है। इस डिवाइस में सॉफ्टवेयर की बात करें तो इसमें ओएस 11 का सपोर्ट मिलता है। साथ ही कंपनी खुद के पैचवैल पर काम करती है। वहीं, इसके रिमोट में गूगल बटन मिलेगा। इसके साथ ही मी रिमोट पर भी कंपनी ने कई OTT ऐप्स के शॉर्टकर्ट दिए है। इसमें डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजॉन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स जैसॅ ऐप्स मौजूद हैं।

पुराना टीवी इस तरह से बन जाएगा स्मार्ट

इस स्टिक की मदद से अपने नॉन स्मार्ट टीवी को भी स्मार्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने पुराने टीवी के यूएसबी पोर्ट में इस स्टिक को लगाना होगा। इसके बाद पुराने टीवी में भी OTT ऐप्स सपोर्ट करेंगे।

ये भी पढ़ें: OLA जल्द ही इकोनॉमिकल ELECTRIC BIKES लॉन्च कर भारतीय बाजार में मचाएगी धूम, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Airtel AI Protection

फ़रवरी 11, 2026

Samsung Galaxy Unpacked

फ़रवरी 11, 2026

Nothing Phone 4a 5G

फ़रवरी 11, 2026

Lava Bold N2

फ़रवरी 11, 2026

Tecno Pova Curve 2

फ़रवरी 11, 2026

ChatGPT Ads

फ़रवरी 11, 2026