---Advertisement---

आपको भी है iPhone 15 का इंतजार, लॉन्च से 2 महीने पहले सामने आए कलर ऑप्शन पर हार जाएंगे अपना दिल!

iPhone 15: स्मार्टफोन बाजार में जिस प्रीमियम फोन का सबसे अधिक इंतजार है वो है आईफोन 15(iPhone 15)। इस नई सीरीज को लेकर पूरी ऑनलाइन मार्केट में तहलका मचा हुआ है। इस सीरीज को लेकर क्रेज धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, इसके नए-नए अपडेट लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। इस फ्लैगशिप ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 5, 2023 10:00 पूर्वाह्न

iPhone 15
Follow Us
---Advertisement---

iPhone 15: स्मार्टफोन बाजार में जिस प्रीमियम फोन का सबसे अधिक इंतजार है वो है आईफोन 15(iPhone 15)। इस नई सीरीज को लेकर पूरी ऑनलाइन मार्केट में तहलका मचा हुआ है। इस सीरीज को लेकर क्रेज धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। वहीं, इसके नए-नए अपडेट लोगों को काफी आकर्षित कर रहे हैं। इस फ्लैगशिप आईफोन के लॉन्च से पहले इसके कई लीक सामने आ चुके हैं। ऐसे में इसकी नई जानकारी लोगों को इसका दीवाना बना रही है। फटाफट जानिए क्या है आईफोन 15 की स्पेशल ड़िटेल।

iPhone 15 की सामने आई खास जानकारी

इसके एक नए लीक के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि आईफोन 15 के सामान्य और प्रो वेरिएंट में नए कलर ऑप्शन दिए जाएंगे। दावा किया जा रहा है कि एप्पल लाइट ब्लू, पिंक और मिंट शेड कलर ऑप्शन को ला सकती है। इन तीन कलर्स में आईफोन 15 के स्टैंडर्ड मॉडल और प्रो वेरिएंट को लाया जा सकता है। मालूम हो कि इससे पहले आईफोन 14 सीरीज को 6 कलर विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया था।

iPhone 15 के अनुमानित स्पेक्स

आईफोन 15 के स्टैंडर्ड मॉडल में 48MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ 12MP का दूसरा कैमरा दिया जा सकता है। इसके आगे की तरफ 12MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, 6.1 इंच OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। इस डिवाइस में A16 बायोनिक चिपसेट मिल सकती है। इस आईफोन को आईओएस17 पर लाया जा सकता है। कहा जा रहा है कि इसमें 3500MAH की बैटरी के साथ 25वाट का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 76000 रुपये पर लॉन्च किया जा सकता है।

फीचर्सiPhone 15
प्रोसेसरA16 बायोनिक
स्क्रीन6.1 इंच
बैटरी3500MAH
रियर कैमरा48MP+12MP

कब हो सकता है आईफोन 15 लॉन्च

आपको जानकारी के लिए बता दें कि आईफोन 15 सीरीज फोन को सितंबर के मिड में पेश किया जा सकता है। इस सीरीज में आईफोन 15, आईफोन 15 प्रो, आईफोन 15 प्रो प्लस और आईफोन 15 प्रो मैक्स मॉडल लाए जा सकते हैं। हालांकि, अभी तक आईफोन 15 को लेकर संभावनाएं ही सामने आ रही हैं। इसके सही फीचर्स इसके लॉन्च के बाद ही पता चल पाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi Note 17 Pro

जून 27, 2026

Vivo X Fold 6

जून 27, 2026

Apple MacBook Pro

जून 26, 2026

iPhone 18 Pro Max

जून 25, 2026

Nothing Phone 4b

जून 25, 2026

Vivo X500 Pro

जून 24, 2026