---Advertisement---

Animal Viral Video: मंत्री के घर के बाहर सांड का आंतक, बूढ़े आदमी पर किया हमला, आंते आयी बाहर, देखें खौफनाक वीडियो

Animal Viral Video: सांड ने बूढ़े आदमी को बनाया शिकार , बूढ़े आदमी की आंते आयी बाहर

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 6, 2024 3:23 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: मेरठ से एक बेहद दिल दहला देने वाला Animal Viral Video सुर्खियों में बना हुआ है। इस वीडियो में एक बुजुर्ग आदमी को सांड बुरी तरह से मार रहा है। इस घटना के वीडियो को KHABAR FAST नाम के एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में राजेंद्रपुरम में राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आवास के सामने रखे ड्रम में चारा खा रहे सांड ने सड़क से गुजर रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग कृपाल सिंह पर अचानक हमला कर हवा में उछाल दिया।”

बुजुर्ग आदमी को सांड ने हवा में उठा कर पटका

इस घटना के Animal Viral Video में देखा जा सकता है कि, एक बूढ़ा आदमी सड़क से निकल रहा है। तभी वहां पर चारा खा रहे सांड को भयंकर गुस्सा आ जाता है और ये बैल इस आदमी को पटक देता है। सांड अपने सींगों से बूढ़े आदमी को इतनी जोर की टक्कर मारता है कि, वह हवा में काफी ऊंचाई तक उछल जाता है। इस दौरान कुछ लोग इस आदमी को बचाने के लिए दौड़ पड़ते हैं।

Animal Viral Video खौफनाक है

इस घटना की खबर को अमर उजाला ने अपनी वेबसाइट पर भी छापा है। जिसमें दावा किया गया है कि, बूढ़े आदमी के शरीर पर काफी चोट लग गई थी। इसके साथ ही उसकी आंते भी बाहर आ गई थीं। बुजुर्ग आदमी का इलाज चल रहा है। ये घटना यूपी के बाढ़ नियंत्रण राज्य मंत्री दिनेश खटीक के घर के बाहर हुई है। पीड़ित का नाम पिता कृपाल सिंह है। पीड़ित की उम्र 85 साल बताई जा रही है। ये Animal Viral Video काफी खौफनाक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026