---Advertisement---

iQOO 16 5G स्मार्टफोन को ये 3 फीचर्स बनाएंगे सबसे हाईटेक? जानें फुल लीक डिटेल्स-कीमत

iQOO 16 5G: आईक्यू 16 फोन को कंपनी जल्द पेश कर सकती है। इसके लीक फीचर्स आने से पहले यूजर्स का काफी ध्यान खींच रहे हैं। यहां जानें फोन में क्या नया मिल सकता है?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 20, 2026 6:25 अपराह्न

iQOO 16 5G
Follow Us
---Advertisement---

iQOO 16 5G:  चीन की कंपनी आईक्यू दुनियाभर में अपने किफायती और बेहद हाईटेक गेमिंग स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। इसके कैमरे और प्रोसेसर को यूजर्स के द्वारा खूब पसंद किया जाता है। यही कारण है कि, उन्हें कंपनी की नई पेशकश आईक्यू 16  का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल अभी तक कपंनी  ने इसके फीचर्स , कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो नहीं दी है। लेकिन  इसके फीचर्स और कीमत की संभावित डिटेल्स लीक हुई हैं। जिसके कारण यूजर्स का ध्यान खींच रहे हैं।

iQOO 16 5G स्मार्टफोन में मिल सकती है बड़ी बैटरी 

आईक्यू 16 फोन में कंपनी 8500mAh का महाबैटरी दे सकती है। इसके साथ ही 100W के सुपरफास्ट चार्ज के साथ आ सकती है। खबरों की मानें तो फोन साधारण यूज पर 3 से 4 दिनों तक चल सकता है।

आईक्यू 16 का प्रोसेसर 

आईक्यू 16 को सबसे हटकर इसका बेहद पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro 2nm प्रोसेसर बना सकता है। ये हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग काम करने वाले यूजर्स के लिए वरदान साबित हो सकता है। ये कम बैटरी पर ज्यादा स्मूथ और हाई स्पीड से काम करेगा।

गेमिंग के लिए स्पेशल डिस्प्ले

आईक्यू कंपनी अपने गेमिंग फोन के लिए जानी जाती है। इसीलिए उम्मीद की जा रही है कि, कंपनी इसमें 6.85 इंच की बड़ी 2K Samsung की 2K फ्लैट OLED पैनल डिस्पेल दे सकती है। ये तेज धूप में भी काम करेगी। इससे BGMI, कल ऑफ ड्यूटी जैसे गेम्स खेलते समय रिस्पॉन्स टाइम बिल्कुल खत्म हो जाएगा और स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग स्मूद होगी। ये स्क्रीन पर क्रिस्टल क्लियर कंटेन्ट दिखाएगी।

iQOO 16 5G फोन का कैमरा और अन्य लीक फीचर्स

iQOO 16 5Gस्पेसिफिकेशन
कैमरा50MP प्राइमरी कैमरा 1/1.3-इंच का OmniVision OV50Q सेंसर के साथ आ सकता है। वहीं, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इसके साथ ही 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। इसमें 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इस कैमरे से 4K क्वालिटी में वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 का एडवांस एआई से लैस ऑपरेटिगं सिस्टम दे सकती है।
सेफ्टी फीचर्सपानी और धूल से डिस्प्ले को बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिल सकती है।

 

आईक्यू के अपकमिंग फोन की संभावित कीमत

अभी तक आईक्यू 16 की कीमत को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इसे 73000 से लेकर 1 लाख के आस-पास की कीमत में लॉन्च कर सकती है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026