---Advertisement---

Fog Alert 27 Dec 2025: घने कोहरे की चेतावनी के बीच आईएमडी ने इन लोगों के लिए जारी की गाइडलाइन, जानें अपने शहर का वेदर अपडेट; जानें सबकुछ

Fog Alert 27 Dec 2025: देशभर में मौसम की मार से हाल बेहाल हो चुका है। लोग घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर हो गए है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 26, 2025 6:21 अपराह्न

Fog Alert 27 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 27 Dec 2025: देशभर में मौसम की मार से हाल बेहाल हो चुका है। लोग घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर हो गए है। कई जगहों पर घने कोहरे ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, तो वहीं कई जगहों पर शीतलहर ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। इसी बीच आईएमडी ने गाड़ी चालकों के लिए एक एडवाइजरी जारी कर दी है। जिसके बाद लोगों की और टेंशन बढ़ गई है। लगातार एक्सीडेंट की घटनाएं सामने आ रही है। जिसमे जानमाल का जबरदस्त नुकसान देखने को मिल रहा है। वहीं अब विभाग ने कल के मौसम के लिए चेतावनी जारी कर दी है।

घने कोहरे के बीच आईएमडी ने जारी की चेतावनी

घने कोहरे के बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए लिखा कि घने कोहरे से हवाई अड्डों, राजमार्गों और रेल मार्गों पर असर पड़ सकता है। दृश्यता कम है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतें। गाड़ी चलाते समय फॉग लाइट का इस्तेमाल करें। यात्रा समय सारिणी की जानकारी लेते रहें। नवीनतम जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की सलाह का पालन करें। सुरक्षित रहें और अपनी यात्रा की योजना सावधानीपूर्वक बनाएं!

बता दें कि विभाग ने उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, पंजाब, हरियाणा के कई हिस्सों में घना से बहुत घने कोहरे की चेतावी जारी कर दी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ छिटपुट स्थानों पर कड़ाके की ठंड से लेकर भीषण ठंड की स्थिति देखी गई। और बिहार के कुछ छिटपुट इलाकों में भी ठंड का अलर्ट जारी कर दिया गया है।

जानें अपने शहर के मौसम का हाल – Fog Alert 27 Dec 2025

आईएमडी के अनुसार 27 दिसंबर की सुबह तक असम और मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, ओडिशा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तथा उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कई जगहों पर तो तापमान 5 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल के कई शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है। अगले 7 दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026