---Advertisement---

पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान संभालने के लिए तैयार Geetika Srivastava, माता-पिता बोले-‘गर्व की बात’

Geetika Srivastava: यूपी के बस्ती जिले की बेटी गीतिका श्रीवास्तव को पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान मिलने की उपलब्धि से उनके माता-पिता काफी खुश हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 31, 2023 5:53 अपराह्न | Updated: सितम्बर 1, 2023 9:51 पूर्वाह्न

Geetika Srivastava
Follow Us
---Advertisement---

Geetika Srivastava: पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान संभालने के लिए पहली बार किसी महिला को चुना गया है। Geetika Srivastava अपनी इस नई जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। देश की आजादी के बाद यह पहला मौका होगा, जब एक महिला को पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की कमान संभालेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह अगले महीने तक पाकिस्तान में भारत के एंबेसडर डॉ. एम सुरेश कुमार का स्थान लेंगी। सुरेश कुमार के जल्द भारत लौटने की संभावना है।

माता-पिता बोले-‘गर्व की बात’

इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग की कमान मिलने की उपलब्धि से बस्ती जिले की निवासी गीतिका श्रीवास्तव के माता-पिता काफी खुश हैं। पिता जीपी श्रीवास्तव और मां गीता श्रीवास्तव के मुताबिक एक बेटी को देश की सेवा करते देखने से ज्यादा गर्व की बात क्या हो सकती है। गीतिका के पिता जीपी श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें लगभग पांच दिन पहले पता चला कि वह पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधि के रूप में कार्यभार संभालेंगे। जिसके बाद से परिवार से सभी लोग काफी खुश हैं। गीतिका के पिता एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी हैं।

कौंन हैं गीतिका श्रीवास्तव ?

गीतिका श्रीवास्तव मूलतः उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से संबंध रखती हैं। वह 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। वर्तमान में गीतिका विदेश मंत्रालय (एमईए) में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं। वह विदेश मंत्रालय के इंडो-पैसिफिक डिवीजन की प्रभारी हैं। इससे पहले, गीतिका चीन में भारतीय दूतावास में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। जहां उन्होंने मंदारिन (चीन भाषा) भी सीखी थी।

उन्होंने विदेश मंत्रालय के आईओआर डिवीजन में निदेशक के साथ-साथ कोलकाता में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी के रूप में भी काम किया है। गीतिका हाल ही में “महिला डिप्लोमैटिक क्लब” की सदस्य चुनी गई हैं। उनकी नियुक्ति यूनाइटेड किंगडम (यूके) द्वारा पाकिस्तान में अपनी पहली महिला दूत तैनात करने के तुरंत बाद हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iQOO 16 5G

अगस्त 20, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026