---Advertisement---

Horoscope Today 07 March 2023: होलिका दहन किन जातकों के लिए लेकर आएगा खुशियां, जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Horoscope Today 07 March 2023: जीवन में वास्तु और ज्योतिष शास्त्र का विशेष महत्व है। सभी के जीवन में राशि का प्रभाव पड़ता है। बता दें, ग्रह और नक्षत्र का हर दिन बदलाव होते रहता है। इसका गहरा प्रभाव जातकों पर पड़ता है। इसलिए आज हम इस आर्टिकल में जानते हैं मंगलवार एवं होलिका दहन के दिन जातकों की कैसी रहेगी किस्मत।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 7, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

मेष राशि

मेष राशि के जातकों का दिन काफी बेहतर रहने वाला है। मंगलवार के दिन भगवान हनुमान की कृपा बनी रहेगी। वहीं वास्तविकता की खोज के लिए निकल सकते हैं। आज के दिन पिता के सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आज के कई मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। मगर धैर्य और संयम से कार्य लें। नौकरी पेशा जातकों पर काम का भार बढ़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन सभी छात्र ध्यान रखें। जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं। आज के दिन कई विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। होलिका दहन के शुभ अवसर पर जातकों की किस्मत बदलने वाली है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों का दिन अच्छा गुजरने वाला है। आज के दिन आध्यात्म से जुड़ी कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। बिजनेस कर रहे जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज बाहर निकलने से पहले हनुमान जी की पूजा करें। इससे सब बेहतर होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन आनंदमय रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। साहित्य से जुड़े लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव आ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों का दिन मुसीबतों से भरा रहने वाला है। आज के दिन धैर्य और संयम से कार्य लें। आध्यात्म के क्षेत्र से जुड़े जातकों की रुचि बढ़ पढ़ाई में बढ़ सकती है। आज अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दिखेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। आज के दिन मां लक्ष्मी का आगमन आपके घर में हो सकता है।

Also Read: HOLI: विलुप्त होते जा रहे फगुआ के फनकार, शहरों से ही नहीं गावों से भी गायब हो गए राग और ढोलक की थाप

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आज के दिन कई बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। चुनौतीपूर्ण स्थिति आएगी मगर धैर्य और संयम से काम लें। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में बदलाव आने वाला है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों का दिन थकान से भरा रहेगा। आज के दिन अनावश्यक खर्च न करें। आज जातकों का सेहत खराब रहेगा। समाज में प्रतिष्ठा मिलेगा। ईमानदारी के साथ अपने कामों को पूरा करें। होलिका दहन का दिन आपके लिए काफी शुभ होने वाला है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कई परेशानियों से घिरे रहेंगे। वहीं आज के दिन नौकरी का प्रस्ताव भी मिल सकता है। माता पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का दिन परिवार के साथ बीतने वाला है। आज धैर्य और संयम से साथ काम लें। आस पास के लोगों से कुछ सीखने का मौका मिलेगा। आज के दिन हनुमान जी की पूजा करें। इसके अलावा लाल वस्त्र धारण करें। आज का दिन शुभ होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों का दिन असमंजस्य से भरा रहेगा। आज सभी परेशानियों से मुक्त होकर दिन बिताएंगे। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। धैर्य और संयम से काम लें। होलिका दहन आपके लिए बेहद शुभ होगा।

Also Read: CM Bhagwant Mann ने दिया पंजाब को ऑनलाइन तोहफा, जानिए क्या है इस तोहफे में और किसको मिलेगा फायदा

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

मई 14, 2026

Viral Video

अप्रैल 30, 2026

Uric Acid

अप्रैल 26, 2026

Akshay Kumar

अप्रैल 21, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

Bengal Assembly Election 2026

अप्रैल 12, 2026