---Advertisement---

MP में पूर्व CM कमलनाथ पर जमकर बरसे गृह मंत्री, कर्जमाफी के साथ खूब गिनाए घोटाले

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी और बढ़ गई है। वर्तमान सत्तारुढ़ दल भाजपा व विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस के नेताओं का इस क्रम में आरोप और प्रत्यारोप जारी है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 4, 2023 5:05 अपराह्न

MP Assembly Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी और बढ़ गई है। वर्तमान सत्तारुढ़ दल भाजपा व विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस के नेताओं का इस क्रम में आरोप और प्रत्यारोप जारी है। इसी कड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश के करैरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है। गृह मंत्री ने घोटालों की लंबी सूची पेश करते हुए कमलनाथ को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। इसमें 300 करोड़ का मोजरबेयर घोटाला, 25000 करोड़ रुपये का कर्जमाफी घोटाला व 2400 करोड़ रुपये का अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला आदि शामिल हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री का कमलनाथ पर तंज

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश के करैरा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने कई सौ करोड़ के घोटाले किए हैं। इतनी आयु हो गई, पेट नहीं भरा क्या? क्या करना है भाई!

अमित शाह ने इसके साथ ही पूर्व सीएम पर कमीशनखोरी का उद्योग स्थापित करने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि अपने 1.5 साल के कार्यकाल के दौरान कमलनाथ की सरकार ने ट्रांसफर इंडस्ट्री स्थापित करने का काम किया था और साथ ही बेटा-दामाद के कल्याण का उद्योग भी लगाया था।

कमलनाथ आए तो लाडली बहना योजना बंद हो जाएगी

अमित शाह ने अपनी जनसभा संबोधन के दौरान ही कहा कि मुझे पता है कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। अगर ये आ गए तो मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए चलाए जाने वाली लाडली बहना योजना भी बंद हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कमलनाथ के आने से किसानों को भी नुकसान होगा और उन्हें मिलने वाला 12000 रुपया भी बंद हो जाएगा।

मध्य प्रदेश का सियासी समीकरण

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी जोरो पर है। इसको लेकर अलग-अलग तरह के दावे किए जा रहे हैं। बता दें कि सूबे में सीधी लड़ाई सत्तारुढ़ दल भाजपा व कांग्रेस के बीच होनी है। विधानसभा चुनाव को लेकर दोनों दलों की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं घोषित किया गया है। हालाकि कांग्रेस कमलनाथ के साथ शीर्ष नेतृत्व और भाजपा पीएम मोदी के साथ शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए कामों के साथ चुनावी मैदान में है। सियासी टिप्पणीकारों की माने तो इस विधानसभा चुनाव में दोनों दलों के बीच कड़ी टक्कर है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन चुनावी मैदान में जीत दर्ज कर बहुमत पाकर सरकार का गठन करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now