---Advertisement---

PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त को लेकर सुगबुगाहट तेज, फटाफट निपटा लें ये महत्वपूर्ण काम, जानें सबकुछ

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से हर साल करोड़ों किसानों को उनके अकाउंट में 6000 रूपये की धनराशि दी जाती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 21, 2026 5:00 अपराह्न

PM Kisan Yojana
Follow Us
---Advertisement---

PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से हर साल करोड़ों किसानों को उनके अकाउंट में 6000 रूपये की धनराशि दी जाती है। हालांकि यह 3 किश्तों में जारी की जाती है। हर बार 2000 रूपये की धनराशि अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। बता दें कि मार्च में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च, 2026 को असम के गुवाहाटी से करोड़ों किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे।

माना जा रहा है कि जून या जुलाई में PM Kisan Yojana  की 23वीं किस्त जारी की जा सकती है। हालांकि अधिकारिक तौर पर इसे लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि इससे पहले किसानों को कुछ चीजें निपटा लेनी चाहिए, ताकि पैसे आने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

कब जारी होगी PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त

बता दें कि PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। बता दें कि पीएम मोदी की तरफ से इसकी 22वीं किस्त मार्च में जारी की थी। जिसके बाद अब कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या जून में 23वीं किस्त आने वाली है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि तो नहीं कई गई है, लेकिन माना जा रहा है कि केंद्र सरकार की तरफ जल्द 2000 रूपये की धनराशि जारी की जा सकती है। बताते चले कि यह धनराशि प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है। इससे किसानों को खेती और अन्य आवश्यक खर्चों में मदद मिलती है।

इन वजहों से रूक सकता है योजना का पैसा

केवाईसी करवाना अनिवार्य – अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है या फिर आपको याद नहीं है तो आपको तुरंत इसको करवा लेना चाहिए। अगर ई-केवाईसी नहीं होती है तो हो सकता है कि 2000 रूपये की धनराशि अन्नदाता के खाते में ना पहुंचे।

डीबीटी करें चेक – बता दें कि PM Kisan Yojana के तहत सरकार की तरफ से किसानों के खाते में डीबीटी यानि डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर किया जाता है। हालांकि कई बार बैंक की तरफ से इस प्रक्रिया को पूरा नहीं किया जाता है। जिसकी वजह से पैसा रूक जाता है।

किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “लाभार्थी स्थिति” विकल्प चुन सकते हैं। अपना आधार नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करके वे यह जांच सकते हैं कि अगली किस्त कब आएगी और भुगतान की स्थिति क्या है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026