---Advertisement---

Tamil Nadu Tigers Death: तमिलनाडु में 40 दिनों में छह शावकों सहित 10 बाघों की मौत, जांच के लिए नीलगिरी पहुंची NTC की टीम

Tamil Nadu Tigers Death: नीलगिरी में 10 बाघों की मौत से पूरी वन विभाग हिल गया है। मरने वालों बाघों में छह शावक हैं। लेकिन मृत बाघ शावकों की दो मां बाघिनों का अब तक वन विभाग को पता नहीं चल सका है। जब यह मामला सामने आया तो नेशनल टाइगर कमीशन इसकी जांच में जुट गया है।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 26, 2023 7:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Tamil Nadu Tigers Death: तमिलनाडु के नीलगिरि जिले में बाघों की मौत का सिलसिला जारी है। यहां लगातार हो रही बाघों की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, इस क्षेत्र में पिछले 40 दिनों में छह बाघ शावकों समेत दस बाघों की मौत हो चुकी है।

इन मौतों से वन विभाग पूरी तरह परेशान है। वन विभाग की एक टीम इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मामले की जांच को लेकर राष्ट्रीय बाघ आयोग (National Tiger Commission) की टीम ने सोमवार को नीलगिरि जिले का दौरा किया और कई साक्ष्य जुटाए।

वन विभाग के साथ-साथ NTC भी कर रही जांच

अपराध शाखा (Crime Branch) आईजी मुरली कुमार के अनुसार, पिछले 40 दिनों में नीलगिरि जिले में छह बाघ शावकों सहित 10 बाघों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बाघों की मौत कैसे हुई ये जांच के बाद ही पत चल पाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग के साथ-साथ राष्ट्रीय बाघ आयोग भी मामले की जांच कर रहा है। इसी कड़ी NTC की एक टीम ने जिले का दौरा किया है।

लापरवाही भी हो सकता है मौत का कारण

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बाघों की मौत का कारण वन अधिकारियों की लापरवाही बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक इसकी न तो कोई औपचारिक घोषणा की गई है और न ही इसकी पुष्टि हो पाई है। वन विभाग के प्रतिनिधियों के अनुसार, मृत शावक के डीएनए का उस समय मौजूद अन्य बाघों के डीएनए से तुलना करके मादा बाघ की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026

PM Kisan Yojana

मई 21, 2026

NEET Paper Leak 2026

मई 21, 2026

Donald Trump

मई 14, 2026

Leave a Comment