---Advertisement---

Top 5 Films of 2025: ‘छावा’ और ‘रेड 2’ ही नहीं बल्कि ये 3 फिल्में भी इस साल हिला चुकी है बॉक्स ऑफिस, जानकर नहीं होगा यकीन

Top 5 films of 2025: इस साल मूवी लवर्स के लिए कई हिट मूवी रिलीज हुई हैं। इनमें Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna की फिल्म Chhaava से लेकर Ajay Devgn की मूवी Raid 2 सहित साउथ मूवी का नाम भी शामिल है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 29, 2025 1:07 अपराह्न

Top 5 films of 2025
Follow Us
---Advertisement---

Top 5 films of 2025: आधा साल निकल चुका है। ऐसे में कई सारी बॉलीवुड फिल्में रिलीज हुई हैं। लेकिन कुछ ही ऐसी मूवी हैं जो कि, ऑडियंस और बॉक्स ऑफिस पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रही हैं। साल की शुरुआत में Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna की फिल्म Chhaava आयी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल मचाया और खूब कमाई की। लोगों के जहन में इस साल Ajay Devgn की मूवी Raid 2 भी छाप छोड़ने में कामयाब रही है। कम बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड कायम किया है। लेकिन क्या आपको पता है? कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिन्होंने जमकर कमाई की है। आज हम आपको ऐसी ही 5 फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Balakrishna Nandamuri और Urvashi Rautela की फिल्म Daaku Maharaaj फैंस को आयी पसंद

इस साल साउथ फिल्म Daaku Maharaaj का काफी क्रेज रहा है। जिंदगी और मौत की जंग पर आधारित इस फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रुपए था।

Video Credit: Sithara Entertainments

लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 134 करोड़ की कमाई की है। इसमें साउथ एक्टर Balakrishna Nandamuri और बॉलीवुड एक्टर Bobby Deol के साथ-साथ Urvashi Rautela थी।

Vicky Kaushal और Rashmika Mandanna की फिल्म Chhaava ने बनाया रिकॉर्ड

इस साल की शुरुआत में ही विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म छावा ने छप्परफाड़ कमाई की है।

Video Credit: Maddock Films

मराठा सम्राट छत्रपति संभाजी महाराज और मुगल शासक औरंगजेब की कहानी बयां करती इस फिल्म का बजट लगभग 130 करोड़ रुपए है। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस सहित 800 करोड़ का worldwide कलेक्शन किया है।

Ajay Devgn की Raid 2 ने Box Office collection से बनाया रिकॉर्ड

लगभग 50 करोड़ के बजट से बनी रेड 2 फिल्म को ऑडियंस ने खूब पसंद किया है।

Video Credit: T-Series

अजय देवन की इस फिल्म ने 28 दिनों के अंदर 164 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। Vaani Kapoor और Riteish Deshmukh की इस फिल्म ने कलेक्शन में झंडे गाड़ दिए हैं।

Akshay Kumar और Veer Pahariya की फिल्म Sky Force ने कितने कमाए?

इस साल Akshay Kumar और Veer Pahariya की मोस्ट अवेटेड फिल्म
“स्काई फोर्स” को भी रिलीज किया गया था।

Video Credit: Maddock Films

इसका बजट लगभग 160 करोड़ रुपये था। लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 174 करोड़ के आस-पास कमाए। हालांकि ये कलेक्शन ज्यादा तो नहीं है लेकिन तगड़े कॉम्पिटिशन के बीच ये कमाई मेकर्स के लिए एक अच्छी खबर है।

Mohanlal की फिल्म L2: Empuraan फैंस को आयी खूब पसंद

साउथ सुपर स्टार Mohanlal की फिल्म L2: Empuraan इस साल खूब पसंद की गई।

Video Credit: PVR

केरल की राजनीति को दिखाती इस मूवी का बजट लगभग 175 करोड़ रुपए था। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 268 करोड़ के आस-पास रहा है। इस साउथ मूवी ने बॉलीवुड की बड़ी मूवीज को पूरी टक्कर दी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ram Mandir Chanda Chori

जुलाई 2, 2026

कल का मौसम 29 June 2026

जून 28, 2026

Ritabrata Banerjee

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 14, 2026

8th Pay Commission

मई 31, 2026