---Advertisement---

Shubman Gill के लिए स्टेडियम में दीवानी-मस्तानी हुई एक लड़की, प्लेकार्ड पर लिखा – ‘टिंडर, शुभमन से मैच करा दो’, देखें Video

Shubman Gill: टीम इंडिया के लिए 23 साल में ही स्टार खिलाड़ी बन चुके शुबमन गिल (Shubman Gill) अपने बल्ले से हर जगह रन बना रहे हैं। अभी हाल ही में हुए एकदिवसीय सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में एक दोहरा शतक और शतक लगाकर मैन ऑफ द सीरीज बने थे। वहीं, ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: फ़रवरी 3, 2023 4:26 अपराह्न

Shubman Gill
Follow Us
---Advertisement---

Shubman Gill: टीम इंडिया के लिए 23 साल में ही स्टार खिलाड़ी बन चुके शुबमन गिल (Shubman Gill) अपने बल्ले से हर जगह रन बना रहे हैं। अभी हाल ही में हुए एकदिवसीय सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने तीन मैचों में एक दोहरा शतक और शतक लगाकर मैन ऑफ द सीरीज बने थे। वहीं, टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले में गिल ने शानदार 126 रनों की पारी खेल मैन ऑफ द मैच का अवार्ड जीता। लेकिन तीसरे मैच में कुछ ऐसा भी हुआ जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब जमकर वायरल हो रहा है।

लड़की ने लिखा – ‘टिंडर, शुभमन से मैच करा दो’

टीम इंडिया ने सीरीज के आखिरी मैच में रिकॉर्ड 168 रनों से जीत के बाद जब सभी खिलाड़ी मैच प्रेजेंटेशन के लिए बाउंड्री लाइन के पास खड़े थे और उस दौरान शुबमन गिल भी वहां मौजूद थे। स्टेडियम में बैठी एक लड़की ने बिना समय गवाए एक प्लेकार्ड पर लिखा कि, ‘टिंडर, शुभमन से मैच करा दो’ जिसके बाद सभी मौजूद दर्शक चिल्लाने लगे और पास में खड़े टीम इंडिया के खिलाड़ी भी हसने लगे। लेकिन इस बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने गिल की जगह इस बात का जवाब देते हुए इशारे में अपने दोनों हाथों को क्रॉस करते हुए लड़की की तरफ इशारा किया। वहीं, आप को यह भी बता दें कि टिंडर एक डेटिंग एप्प है जिसमें लोग एक दूसरे के साथ मैच मिलाते हैं और फिर दोस्ती करते हैं।

Also Read: IND VS AUS: R ASHWIN रचेंगे इतिहास, इस दिग्गज खिलाड़ी को पीछे छोड़ कंगारू टीम के खिलाफ मचाएंगे धमाल

यहां देखें वीडियो:

शुबमन गिल अभी सारा के साथ आए थे नजर

टीम इंडिया के बेहतरीन बल्लेबाज शुबमन गिल इन दिनों बॉलीवुड की हीरोइन सारा अली खान के साथ नजर आए थे। वहीं, इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर दोनों का एयरपोर्ट पर एक साथ फोटो भी वायरल हो रहा है। अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो इन दोनों को ही पता है। लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाह वह भी है गिल सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के करीबी दोस्त हैं। अब इन सब बातों में कितनी सच्चाई है यह तो हमें थोड़े समय बाद पता ही चल जाएगा।

Also Read: VIRAT KOHLI को लेकर इस पाकिस्तानी गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘बेटा जब तू अंडर 19 खेलता था तब तेरा बाप टेस्ट क्रिकेटर था’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026