---Advertisement---

Agra Viral Video: ‘जोश में होश खोने वाला..,’ तिरंगा यात्रा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारा लगाने वाले नेता का माफीनामा, वीडियो जारी कर दी सफाई

सुर्खियां बटोर चुके Agra Viral Video प्रकरण में माफीनामा सामने आ गया है। अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन विज ने वीडियो जारी कर माफी मांगी है और कहा है कि तिरंगा यात्रा के दौरान जोश में होश खोने के कारण ऐसा हो गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 19, 2025 11:50 पूर्वाह्न

Agra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Agra Viral Video: भारी फजीहत के बाद हिंदूवादी नेता अर्जुन विज की ओर से माफीनामा सामने आया है। दरअसल, आगरा में तिंरगा यात्रा के दौरान गलती से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लग गए थे। सोशल मीडिया पर आगरा वायरल वीडियो के सुर्खियां बटोरने के बाद अर्जुन विज की खूब फजीहत भी हुई। हालांकि, अब इस प्रकरण में माफीनामा सामने आया है। हिंदूवादी नेता अर्जुन विज ने वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि तिरंगा यात्रा के दौरान जोश में होश खोने से ऐसा हो गया और गलती से पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा निकल गया। अर्जुन विज ने Agra Viral Video के संबंध में माफी मागते हुए लोगों से क्षमा करने की अपील की है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि हम वर्षों से देश और हिंदुत्व के लिए ही काम कर रहे हैं। इस गलती के लिए क्षमा चाहते हैं।

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले नेता का माफीनामा, देखें Agra Viral Video

बीते कल सुर्खियां बटोर चुके आगरा वायरल वीडियो से जुड़े प्रकरण में नया मोड़ सामने आया है।

Watch Video

सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल की ओर से जारी किए गए वीडियो में एक हिंदूवादी नेता को माफी मांगते देखा जा सकता है। नेता की पहचान अर्जुन विज के रूप में हुई है, जो खुद को अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासंघ का उपाध्यक्ष बताता नजर आ रहे हैं। Agra Viral Video में नजर आ रहे शख्स का कहना है कि तिरंगा यात्रा के दौरान जोश में होश खोने वाला ये घटना गलती से हुआ। इस गलती के लिए मैं सभी से माफी चाहता हूं। हिंदूवादी नेता ने देश और हिंदुत्व के लिए किए गए अपने काम का जिक्र करते हुए लोगों से क्षमा देने की अपील की है।

तिरंगा यात्रा के दौरान शाहगंज में लगे थे नारे

गौर करने वाली बात है कि बीते रविवार को आगरा के शाहगंज में तिरंगा यात्रा निकली थी। इस दौरान भारतीय सैन्य कर्मियों की अदम्य साहस व शौर्य के सम्मान में नारे लगाए गए। इसी दौरान गलती से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे भी लग गए जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। Agra Viral Video के नाम से सुर्खियां बटोर रहे इस प्रकरण में यूजर्स की खूब प्रतिक्रिया देखने को मिली थी, जिसके बाद अंतत: अर्जुन विज ने सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026