---Advertisement---

Ahmedabad Air India Plane Crash Viral Video: उड़ान भरते ही चंद सेकेंड में धरती पर जा गिरा विमान; भयावह वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा

Ahmedabad Air India Plane Crash Viral Video: अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में कुल 242 लोग मौजूद थे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 12, 2025 3:09 अपराह्न

Ahmedabad Air India Plane Crash Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Air India Plane Crash Viral Video: गुजरात के अहमदाबाद में एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस फ्लाइट में कुल 242 लोग मौजूद थे। इसी बीच फ्लाइट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं एयर इंडिया और डीजीसीए ने भी इस हवाई जहाज को लेकर कई जानकारी भी प्रदान की है। हालांकि अभी कई जानकारियां सामने आनी बाकी है। गौरतलब है कि इस Ahmedabad Air India Plane Crash Viral Video कलेजा कांप उठेगा।

Ahmedabad Air India Plane Crash Viral Video देख उड़ जाएंगे होश

आपको बता दें कि इस Ahmedabad Air India Plane Crash Viral Video को Vijaykumar Desai नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जहां देखा जा सकता है कि कैसे हवाई जहाज धीरे-धीरे नजदीक आता है और उसके बाद एक आग का गुब्बार उठता है, मानो कि किसी जगह पर बड़ा बम फेंक दिया गया हो।

हालांकि अभी तक हताहतों को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं राहत बचाव का कार्य भी तेज कर दिया गया है, ताकि गंभीर लोगों को बचाया जा सकें। डीएनपी इंडिया इस वीडियो की पुष्टि नहींं करता है।

वारयरल वीडियो पर यूजर्स ने दी जानकारी

गौरतलब है कि इस वायरल वीडियो के बाद यूजर्स जमकर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है एक यूजर ने लिखा कि

“ओह। अच्छा नहीं लग रहा है। आशा है कोई हताहत नहीं हुआ होगा”। एक दूसरे यूजर ने लिखा कि एक और यूजर ने लिखा कि

“लैंडिंग गियर अभी भी लगा हुआ है। बहुत अजीब है, इंजन में खराबी जैसी बात नहीं लगती”।

DGCA ने दी फ्लाइट की दी जानकारी

बता दें कि इस हादसे के बाद डीजीसीए ने जानकारी देते हुए कहा कि “अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) एयरपोर्ट जा रहा एयर इंडिया का B787 ड्रीमलाइनर विमान 1:38 बजे उड़ान भरते समय एक रिहायशी इलाके (मेघानी नगर) में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उड़ान भरने के 5 मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उड़ान योग्यता निदेशालय (DAW), उड़ान योग्यता के सहायक निदेशक (ADAW) और एक फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर (FOI) किसी अन्य कार्य के लिए पहले से ही अहमदाबाद में हैं। वे विवरण प्राप्त कर रहे हैं”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026