---Advertisement---

सच्चा प्यार! Ahmedabad Plane Crash में मौत की भेंट चढ़ी प्रेमिका को ढूंढ़ता युवक वायरल, इमोशनल Video देख आंखों से निकल रहा आंसू

Ahmedabad Plane Crash Viral Video का एक ऐसा हिस्सा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है जिसमें एक युवक अपनी प्रेमिका को ढूंढ़ते हुए विलाप कर रहा है। इमोशनल वायरल वीडियो को देख यूजर्स द्रवित हो रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 13, 2025 12:37 अपराह्न

Ahmedabad Plane Crash Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Ahmedabad Plane Crash Viral Video: तबाही का मंजर क्या होता है इसकी बानगी दनिया अहमदाबाद प्लेन क्रैश में देख चुकी है। कैसे पलक झपकते ही सैकड़ों जिंदगियां जल कर खाक हो गईं, भला ये किससे छिपा है। इस विमान दुर्घटना की चपेट में आने से किसी ने अपना भाई खोया है। तो कोई अपनी मां, बहन, बेटी, माता, पिता या अन्य सगे संबंधियों को खोकर अपार दुख झेल रहा है। इसी बीच अहमदाबाद प्लेन क्रैश वायरल वीडियो का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक मौत की भेंट चढ़ी अपनी प्रेमिका को आस भरी निगाह से ढूंढ़ता नजर आ रहा है। Ahmedabad Plane Crash Viral Video का ये इमोशनल सीन देख लोगों की आंखें नम हो रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सच्चे प्रेम को बयां करते इस वीडियो को यूजर्स जमकर साझा कर रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मौत की भेंट चढ़ी प्रेमिका को ढूंढ़ता युवक, देखें Ahmedabad Plane Crash Viral Video

तमल साहा नामक एक्स हैंडल यूजर ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश वायरल वीडियो का एक अंश पोस्ट किया है।

Watch Video

वायरल वीडियो में एक मायूस युवक नजर आ रहा है। यूजर के मुताबिक युवक अस्पताल के वेटिंग रूम में बैठा था जब उसे कैमरे में रिकॉर्ड किया गया। वह चुपचाप बैठा इस भयावह मंजर का गवाह बन रहा था। युवक की नम आंखों से ये लगभग स्पष्ट था कि उसने अपनी प्रेमिका खो दी है। युवक के साथ वेटिंग हॉल में कोई नहीं था, लेकिन यादों का एक पूरा पुलिंदा था जिसके साथ उसे अपनी बाकी की ज़िंदगी जीना था। Ahmedabad Plane Crash Viral Video में लोगों को उससे पूछते सुना जा सकता है कि वो किसका इंतजार कर रहा है। इसका जवाब देते हुए युवक कहता है अपने प्यार का इंतजार कर रहा हूं। यूजर की मानें तो अहमदाबाद प्लेन क्रैश की खबर सुनकर युवक मुंबई से घटनास्थल पर पहुंचा था। इस इमोशनल Video को देख लोगों की आंखें नम हो रही हैं।

युवक को शोक मनाता देख द्रवित हो रहे यूजर्स

कई ऐसे यूजर्स हैं जो इस पूरे घटनाक्रम को प्राइवेसी का उल्लंघन बता रहे हैं। वहीं कई ऐसे भी हैं जो युवक को रोता-बिलखता देख इस अपार दुख को महसूस कर पा रहे हैं। अपनी प्रेमिका को ढूंढ़ता युवक से जुड़ा Ahmedabad Plane Crash Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहे हैं। यूजर्स इसे इमोशनल कैप्शन के साथ साझा कर विमान दुर्घटना रूपी त्रासदी को महसूस कर पा रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Janhvi Kapoor

मार्च 6, 2026

Fatty Liver

मार्च 6, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026

Punjab News

मार्च 5, 2026