---Advertisement---

ताजमहल के रख-रखाव को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले ‘देश की छवि वैश्विक स्तर पर..,’ जानें डिटेल

Akhilesh Yadav Viral Video: आजकल सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जुबानी जंग काफी तेज हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 19, 2024 5:57 अपराह्न

Akhilesh Yadav Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Akhilesh Yadav Viral Video: आजकल सपा प्रमुख अखिलेश यादव और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच जुबानी जंग काफी तेज हो गई है। दोनों एक दूसरे के ऊपर जमकर निशाना साध रहे है। दोनों के बीच आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक वीडिया शेयर कर एक बार फिर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आपको बता दें कि सपा प्रमुख ने अपने एक्स हैंडल एक वीडियो जारी कर यूपी सरकार से दनादन कई सवाल पूछे है। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला।

अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

दरअसल अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक ताजमहल की एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि विश्व भर के पर्यटकों को आकर्षित करनेवाले अजूबे ‘ताजमहल‘ के रख-रखाव को लेकर भाजपा सरकार व उसके सुषुप्त निष्क्रिय विभाग पूरी तरह से नाकाम हैं
मुख्य गुंबद पर लगे कलश की धातु में ज़ंग लगने की आशंका है, मुख्य गुंबद से पानी टपक रहा है, गुंबद में पेड़ उग आने का समाचार सुर्ख़ियों में है। इन जैसे पेड़ों की जड़े अगर विकसित हुईं तो ताजमहल में दरारें आ सकती हैं। ताजमहल का परिसर बंदरों के लिए अभयारण्य बन गया है,
ताजमहल परिसर में जलभराव की समस्या है (Akhilesh Yadav Viral Video)।

पर्यटकों की परेशानी ये है कि वो ताजमहल निहारें या समस्याओं से निपटें। इन सब कारणों से दुनिया भर से आनेवाले पर्यटकों के बीच देश की छवि वैश्विक स्तर पर धूमिल होती है। सवाल ये है कि ताजमहल के रख-रखाव के लिए जो करोड़ों का फ़ंड आता है, वो कहाँ जाता है? सरकार एक जीता-जागता सक्रिय उदाहरण होना चाहिए, कोई स्मारक भर नहीं। मालूम बो कि आगरा का ताजमहल देखने के लिए देश- विदेश से लोग आते है।

सपा प्रमुख और योगी अदित्यनाथ के बीच जुबानी जंग तेज

बता दें कि आज अयोध्या में अपने संबोधन के दौरान यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि “जब अयोध्या में दिए जलते हैं तो पाकिस्तान और समाजवादी प्रमुख को परेशानी होती है”। हालांकि उसके कुछ देर बाद ही अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026