---Advertisement---

Animal Video: बेमिसाल! सांप का शिकार करने की कोशिश में मौत के मुंह में पहुंची मछली, एक झटके में देखें कैसे बदला नजारा

Animal Video: सांप के मुंह तक जाने के बाद कुछ इस तरह बची मछली की जान, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, आइए देखते हैं क्या है इसमें खास जिसे देखने के बाद दोस्ती की आप भी देंगे मिसाल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 18, 2024 5:00 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: एक मददगार दोस्त का होना जिंदगी में बेहद जरूरी है और ये बात सिर्फ इंसान ही जानवरों में भी देखी गई है जो अपने साथी को मुसीबत में फंसा देख तुरंत मदद के लिए आ जाते है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वायरल वीडियो लाए है जो दोस्ती की मिसाल को दर्शाता है। इस Animal Video में एक शिकारी सांप पानी के नजदीक उगे पौधे की टहनी पर लटका हुआ शिकार का इंतजार कर रहा होता है। पानी के अंदर तैरती मछली सांप को खाना समझ कर छलांग लगाकर उसे दबोचने की कोशिश करती है। सांप भी मौके की तलाश में था, जैसे ही मछली सांप को दबोचती है सांप भी उसे पकड़ लेता है।

Animal Video में मछली की दोस्ती आई काम

खाने पर लपकने की आदत ने इस वक्त मछली को मौत के मुंह में पहुंचा दिया था। मछली जैसे ही सांप को पकड़ती है तो शातिर सांप टहनी पर अपनी पकड़ मजबूती से जमा लेता है और मछली हवा में लटक जाती है। कुछ और देर अगर मछली इसी तरह पानी के बाहर रहती तो वो अपनी जान से हाथ धो बैठती। सांप मछली को दबोचने के लिए तरीका ढूंढ ही रहा होता है कि पानी के अंदर दूसरी मछली छलांग लगाती है और टक्कर मार कर सांप के चंगुल में फंसी मछली को छुड़ा लेती है। सांप अचानक हुए इस कारनामे से हल्का बक्का रह जाता है और शिकार उसकी पकड़ से निकल चुका होता है।

Animal Video देखने के बाद क्या कह रहे यूजर्स और कितने मिले व्यूज

इस वीडियो को शेयर करते हुए @kamleshksingh x चैनल से लिखा गया, “इस मछली को पौधे में लटके हुए फल फूल पर मुंह करने की आदत है, एक दिन यही आदत मछली को मौत के मुंह तक ले गई, मछली ने झपट्टा मारा, टहनी पर था सांप, मछली ने सांप को दबोचा, सांप ने मछली को भांप लिया, पानी के भीतर मछली के मित्र ने झपट लिया उसे मौत के मुंह से। ऐसे मित्र अपने आसपास रखें।” हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद साफ प्रतीत हो रहा है कि यह AI से बना है और इस पर लोग भी इस तरह के कमेंट करने हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कहा अच्छे मित्र भगवान से कम नहीं है। इस वीडियो को 23000 से ज्यादा व्यूज मिले हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि अपने आस पास ऐसे दोस्तों को जरूर रखना चाहिए जो मौके पर आपकी हर मदद के लिए तैयार रहें। अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस वीडियो पर कई अलग अलग तरह के कमेंट्स करके अपनी राय रखी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026