---Advertisement---

Animal Viral Video: चार्जर चुराने के लिए बिस्तर तक पहुंचा जहरीला सांप, यूजर्स बोले-‘रील बनाएगा’

Animal Viral Video: चार्जर मुंह में दबाकर भागते हुए सांप को देख लोग हो रहे हैरान। देखें वीडियो

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 14, 2024 5:44 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सांप एक बेहद खतरनाक और जहरीला जानवर है। यही वजह है कि, लोग इसे देखते ही मार देते हैं या फिर बाहर जंगल में छोड़ आते हैं। लेकिन फिर भी ये इंसानों के आस-पास देखने को मिल जाते हैं। जिसकी वजह कुछ लोगों को काफी डर भी लगता है। ऐसे में क्या कभी आपने सोचा है कि, अगर आपके बिस्तर में भी सांप पहुंच जाए और चार्जर चुराने लगे तो क्या करेंगे? ये बात आपको पढ़ने में काफी अजीब लग सकती है।लेकिन यकीन मानिए ऐसा सच में हुआ है और इसका Animal Viral Video भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

चार्जर ले जाता सांप हुआ वायरल

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बड़ा सा सांप बिस्तर पर रेंग रहा है। इस दौरान वो लहरा रहा है वो इस बिस्तर तक कैसे पहुंचा इसके बारे में तो कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ये जिस तरह से बार-बार फोन के चार्जर की तरफ बढ़ रहा है उसे देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि, ये सांप इस चार्जर को चुराने के लिए आया है।

इंटरनेट पर ये वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में बेड पर एक सांप लगातार चार्जर की वायर को अपने मुंह से खींच रहा है। वायर जब वो खींच नहीं पा रहा है तो काफी जोर लगा रहा है।सांप में मुंह में पड़े इस चार्जर को देखकर कोई भी हैरान हो सकता है।

Animal Viral Video देख लोग ले रहे मजे

ये वीडियो काफी डरा देने वाला है। सांप अपनी सारी एनर्जी इस चार्जर पर लगा रहा है।जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स मजा लेते हुए बोल रहे हैं कि, इस सांप को रील बनानी होगी तभी ये इस चार्जर को चुराने आया है। इसके साथ ही कुछ लोग बोल रहे हैं कि, इस सांप की बैटरी डाउन हुई होगी इसलिए ये इसे चुराने आया है। इस वीडियो को radheberiya नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से 5 दिन पहले डाला गया था। जिस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। ये वीडियो लगातार तेजी से फैल रहा है। जिसे देखकर यूजर्स काफी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026