DNP India Hindi

Animal Viral Video: 3 तेंदुओं पर आफत बनकर टूटा छोटू सा बिज्जू, देखें कैसे मैदान छोड़ने को मजबूर हुए लेपर्ड?

Animal Viral Video

Animal Viral Video

Animal Viral Video: अपने मजबूत इरादों और ताकत से शेर जैसे जानवर को हिला देने वाले बिज्जू यानी की (Honey Badger) का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये छोटा सा दिखने वाला जानवर बड़े-बड़े खूंखार तेंदुओं के छक्के छुड़ा रहा है। हैरानी की बात ये है कि, इस बिज्जू की हिम्मत के सामने ये तेंदुए कुछ कर भी नहीं पा रहे हैं। इस हैरतअंगेज लड़ाई के Animal Viral Video को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया गया है।

बिज्जू के आगे नहीं टिक सके तेंदुए

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बिज्जू तीन तेंदुओं से बुरी तरह से घिर जाता है। ये तीनों खूंखार जानवर इसे अपना निवाला बनाना चाहते हैं लेकिन, बिज्जू ही हिम्मत और ताकत के सामने ये तीनों कुछ नहीं कर पा रहे हैं। एक तेंदुआ इस बिज्जू को पकड़ भी लेता है लेकिन उस पर काबू नहीं पा पाता है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि, तीनों तेंदुए इस छोटे से बिज्जू को पकड़ नहीं पाते हैं। वीडियो के अंत में तीनों तेंदुए मैदान छोड़कर भाग जाते हैं और इन्हें मात देकर बिज्जू आगे बढ़ जाता है।

Animal Viral Video हैरत में डाल रहा

इस Animal Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट पर 6 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और कई सारे यूजर्स के कमेंट भी आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि, “झूकेगा नहीं”। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, “अब पता चला बिज्जू किसे बोलते हैं”। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडि/a काफी हैरत में डाल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version