---Advertisement---

Animal Viral Video: जबरदस्त हिम्मत दिखाकर भैंसे ने बचाई मगरमच्छ से जान, आखिर तक लड़कर जीत ली जान की बाजी

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एनिमल वायरल वीडियो को देखना लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में एक वीडियो काफी चर्चा में है जिसमें भैंसे मगरमच्छ के साथ भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं और अंत में जीत भी भैंस की होती है। यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और इसमें ट्विस्ट देखने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 18, 2023 5:45 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कहा जाता है जंगल का कानून सबसे खतरनाक होता है और यहां हर एक पल जान का खतरा बना रहता है। आपने भी जंगल से जुड़े कई ऐसे वीडियो देखे होंगे और वाकए सुने होंगे जो आम इंसानों के रोंगटे खड़े कर देते है। आज हम आपके लिए एक ऐसा ही वीडियो लेकर आए है जहां शिकार और शिकारी के बीच जबरदस्त फाइट देखने को मिली है। मगरमच्छ को पानी का राजा कहा जाता है और वहीं जंगली भैंसे को ताकत में कम नहीं आंका जा सकता।

मगरमच्छ और भैंस की हुई भिड़ंत

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ जंगली भैंसे का झुंड पानी पीने के लिए नदी किनारे आता है पर वहीं एक मगरमच्छ शिकार की घात लगाए बैठा होता है। कहते हैं मगरमच्छ झुंड देखने के बाद उसमें से उस कमजोर कड़ी को सबसे पहले भांपते है जो उनकी पकड़ में आ सके। इस वीडियो में भी देख सकते है मगरमच्छ एक भैंस पर झपटता है और उसका मुंह अपने जबड़े में कैद कर लेता है। कोई और जानवर होता तो मगरमच्छ उसे बेहद आसानी से खींच कर पानी में ले जाता और काम तमाम कर देता पर इस भैंसे ने जबरदस्त सामना करते हुए मगरमच्छ को ही पानी से बाहर खींचकर ले आता है।

भैसा का कारनामा देख लोग रह गए हैरान

जहां भैंसे का मुंह मगरमच्छ के जबड़े में फंसा होने के बावजूद जिस हिम्मत और दर्द को सहते हुए उसने ये कारनामा किया है उसे देखकर सोशल मीडिया पर लोग हैरान रह गए हैं। भैंसा मगरमच्छ को खींचते हुए पानी से बाहर ले आता है और दूसरे भैंसे भी इसकी मदद के लिए साथ आ खड़े होते है। इस सब के बीच जैसे ही मगरमच्छ की पकड़ ढीली पड़ती है भैंसा खुद को उसके चंगुल से निकाल के सुरक्षित बच जाता है। इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि मगरमच्छ के ताकतवर जबड़े और मजबूत दांतो से भैंसे को गंभीर चोट तो जरूर आई होगी पर उसने हिम्मत दिखाकर अपनी जान जरूर बचा ली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026