---Advertisement---

Animal Viral Video: उल्लू को कुछ इस तरह पुचकारती नजर आई बिल्ली, दिल जीतने वाला वीडियो हुआ वायरल

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी मंत्र मुक्त हो जाएंगे। इस वीडियो में एक बिल्ली जिस तरह उल्लू पर प्यार लुटाती हुई नजर आ रही है वह उनकी बॉन्डिंग को साफ करने के लिए काफी है। वीडियो देखने के बाद शायद आप भी इस बार-बार देखेंगे। फिलहाल यह वीडियो वाकई काफी खास है और इसमें दो जानवर के बीच की जबरदस्त बॉन्डिंग नजर आ रही है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 19, 2023 8:07 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जानवरों की दुनिया इंसानी दुनिया से काफी अलग है। जहां जानवर खाने के लिए एक दूसरे से लड़ाई करते हुए नजर आते हैं तो कभी-कभी आप यह भी देखते हैं कि अपना पेट भरने के लिए एक जानवर दूसरे जानवर को अपना शिकार बना लेते हैं। कुछ जीवों के बीच की दुश्मनी भी जगजाहिर है लेकिन इस सब के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी है। दरअसल इस वीडियो में एक बिल्ली और उल्लू के बीच कुछ इस तरह रिश्ता दिखाया गया है जो आप देखने के बाद मुरीद हो जाएंगे।

क्या है इस वीडियो में

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक बिल्ली उल्लू पर प्यार लुटा रही है। वह जिस तरह उसे पुचकार रही है और प्यार करती है उसे देखकर ऐसा लगता है कि इन दोनों जानवरों में गहरी दोस्ती है। तभी दोनों एक साथ इस तरह बॉन्डिंग शेयर कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे और और इस क्यूट वीडियो को बार-बार देखने के लिए मजबूर होंगे। यह बात सच है कि बिल्ली और उल्लू के बीच का यह रिश्ता फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।

यूजर्स भी हुए वीडियो पर फिदा

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के चैनल व्हाई यू शोल्ड हैव एन एनिमल से जारी किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा, “हैप्पी आउल।” इस वीडियो को 208000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग ताबड़तोड़ इस पर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “जानवर को भी पता होता है कि कैसे प्यार और देखभाल करनी पड़ती है। लेकिन हमें क्यों जंग करने की जरूरत है।” वही एक और यूजर ने कहा, “यह अब तक इंटरनेट पर सबसे क्यूट वीडियो है।” वहीं एक और यूजर ने कहा बेस्ट फ्रेंड तो दूसरे ने कहा यह तो जबरदस्त है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Leave a Comment