---Advertisement---

Animal Viral Video: रोबोट डॉग के साथ देसी कुत्ते ने खूब मचाया धमाल, मस्ती देख लोगों ने बजाई तालियां

Animal Viral Video: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक रोबोट डॉग के साथ एक असली कुत्ते की मुलाकात होती है और दोनों के बीच मस्ती देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। जी हां, यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 20, 2024 4:47 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी कानपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक रोबोट डॉग के साथ एक असली कुत्ते की मुलाकात होती है और दोनों के बीच मस्ती देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। जी हां, यह वीडियो वाकई काफी मजेदार है और फिलहाल सोशल मीडिया पर चर्चा में भी है। वीडियो में एक रोबोट डॉग के साथ जिस तरह एक डॉग कंपटीशन कर रहा है उसे देख वहां मौजूद लोग तालियां बजाने पर मजबूर हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है खास इस वीडियो में जो है फिलहाल खूब चर्चा में।

रोबोट डॉग से भिड़ने आए देसी कुत्ते

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो को Dr. Mukesh Bangar इंस्टाग्राम चैनल से शेयर किया गया है जो Muks Robotics नाम की कंपनी के सीईओ हैं। वहीं इस रोबोट डॉग को वायरल वीडियो में कोई ऑपरेट कर रहा है। आईआईटी कानपुर में एनुअल टेक्नोलॉजी फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें यहां के स्टूडेंट्स ने अपने अपनी तकनीकी कलाकारी दिखाई। वहीं यह रोबोट डॉग फिलहाल सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस रोबोट डॉग को देखने के बाद गली के कुत्ते आ जाते हैं। इसमें से एक कुत्ता रोबोट डॉग के आगे में आ जाता है।

Animal Viral Video में रोबोट डॉग के साथ खेल रहा देसी कुत्ता

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले असली कुत्ता उस रोबोट डॉग के चारों तरफ घूमता है और फिर वह सामने आ जाता है। ऐसे जैसे वह हमला करने वाला हो। असली कुत्ता इसमें रोबोट डॉग से डरता भी है और उस पर वार करने के लिए भी तैयार है। वहीं ऑपरेट कर रहे शख्स ने रोबोट डॉग को गिरा दिया। वहीं इसके बाद असली कुत्ते का जो रिएक्शन होता है उसे देख लोग वहां तालियां बजाने पर मजबूर हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस कुत्ते के अलावा भी कई असली कुत्ते इस नजारे को देख रहे होते हैं। वीडियो को अब तक 16000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gurugram Viral Video

जून 28, 2026

Kanpur Viral Video

जून 28, 2026

Satendra Soni

जून 28, 2026

Kriti Sanon

जून 28, 2026

Gaurav Khanna Akanksha Chamola Divorce

जून 28, 2026

Health Tips

जून 28, 2026