---Advertisement---

Animal Viral Video: वाह क्या मोहब्बत है! पानी में फंसी बिल्ली के लिए कुत्ते ने बनाया पुल, वीडियो देख हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

Animal Viral Video: कुत्ते और बिल्ली की मोहब्बत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अप्रैल 22, 2024 6:15 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्ते और बिल्ली के सोशल मीडिया पर अकसर काफी सारे अलग-अलग तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ये Animal Viral Video कभी कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई के होते हैं तो, कभी मोहब्बत के लेकिन आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो थोड़ा सा अलग है। क्योंकि यहां पर एक कुत्ते ने पानी में फंसी बिल्ली को बाहर निकालने के लिए ऐसा दिमाग लगाया। जिसे देखने के बाद लोग कुत्ते की इस अक्ल के फैन हो गए हैं। इसके साथ ही इसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

बिल्ली के लिए कुत्ते ने बनाया पुल

इस वायरल वीडियो को Nature is Amazing नाम के एक्स अकाउंट पर 20 अप्रैल को शेयर किया गया था। इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था,दिन की सबसे अच्छी वीडियो। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक बिल्ली पानी के बीच में फंसी हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, पानी के बीच में एक पत्थर रखा हुआ है। जिस पर बिल्ली काफी डरी और सहमी अवस्था में बैठी हुई है।

इस दौरान एक कुत्ता वहां पर आता है और एक लकड़ी का टुकड़ा उठाकर लाता है। उसके बाद वो पत्थर पर उसे रखकर एक पुल की तरह बना देते है। जिसे देखकर बिल्ली उसे क्रोस करके पानी के बाहर चली जाती है और ये वीडियो वायरल हो जाता है।

Animal Viral Video से नहीं हटेगी नजर

इस वीडियो में बिल्ली और कुत्ते के बीच की असली और पक्की दोस्ती देखी जा सकती है।इस वीडियो में कुत्ते की अक्ल के लोग काफी फैन हो गए हैं। इस वीडियो पर अब तक 98 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। जिनमें वो सभी इस कुत्ते की काफी तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026

Viral Video

जुलाई 17, 2026

Lucknow Viral Video

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Health Tips

जुलाई 17, 2026