---Advertisement---

Animal Viral Video: Dog With Wings! महिला के साथ कार में बैठ ड्राइव पर निकला विशाल उल्लू, देख क्यों लोग रह गए अचंभित

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला उल्लू के साथ ड्राइव पर निकली है और उल्लू लोगों को घूरते हुए नजर आ रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 25, 2024 1:00 अपराह्न | Updated: सितम्बर 25, 2024 3:05 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसान अपने पालतू जानवर को लेकर किस कदर प्रोटेक्टिव होते हैं इसमें कोई दो राय नहीं है। ऐसे में पेट जानवर को घर में वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता है। इस सब के बीच एक महिला के साथ कार की पैसेंजर सीट पर बैठा विशाल उल्लू दिखा और ऐसे में सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई। यह वीडियो खूब वायरल (Viral) हो रहा है और इसे देखने के बाद लोगों की निगाहें अटक गई क्योंकि विशाल उल्लू को वह महिला पालतू डॉग बुलाती हुई नजर आई हैं। आईए देखते हैं क्यों चर्चा में है यह वीडियो (Video) जिसे देखने के बाद आपको भी हो सकती है हैरानी।

Animal Viral Video में महिला का प्यार

https://twitter.com/visualfeastwang/status/1838796607963164674

जहां तक इस Animal Viral Video की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक उल्लू महिला के साथ कार में बैठकर ड्राइव का लुत्फ उठा रहा है। वहीं सड़क पर एक शख्स उस महिला से पूछता है कि यह किस तरह का डॉग है इस पर वह महिला जवाब देती है कि यह पालतू कुत्ता है और वह हंसने लगती है। यह कहते हुए कि यह पंखों वाला कुत्ता है और यह विशाल उल्लू यूरेशियन ईगल उल्लू है।

आखिर क्या है इस उल्लू की खासियत

बता दें कि यूरेशियन ईगल उल्लू उल्लू की वह प्रजाति है जो यूरेशिया में रहता है और यह सबसे बड़ी उल्लू की प्रजाति में से एक है। इसका पंख का फैलाव लगभग 2 मीटर होता है और यह 4 किलोमीटर से भी ज्यादा दूरी तक सुन सकता है।

Animal Viral Video को लोग कर रहे खूब पसंद

वीडियो में आप देख सकते हैं कि वह महिला अपने पेट के साथ किस कदर क्लोज है और इस दौरान वह उस पर खूब प्यार लुटाती है। वहीं उल्लू भी कार में बैठकर काफी कंफर्टेबल नजर आ रहा है। @visualfeastwang एक्स चैनल से शेयर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर 1056 व्यूज मिले हैं। निश्चित तौर पर यह काफी मजेदार है और इसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026