---Advertisement---

Animal Viral Video: बारात में शकीरा के गाने ‘ब्राजील ला-ला’ पर झूमते कुत्ते का फनी वीडियो वायरल, यहां देखें

Animal Viral Video: बारात में कुत्ते के एक फनी वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। जो भी इसे देख रहा है उसके चेहरे पर हंसी आ जा रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 28, 2023 11:08 पूर्वाह्न

dog viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्ता जितना वफादरा होता है, उतना ही समझदार भी माना जाता है। यही वजह है कि, ये घरों में बड़े ही प्यार और दुलार के साथ पाला जाता है। इंसानों और कुत्तों का रिश्ता प्राचीन काल से ही है। वैसे तो कुत्तों के क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते रहते हैं। लेकिन जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो फनी के साथ ही अनोखा है। जी हां, इंस्टाग्राम पर एक कुत्ते का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

शकीरा के गाने पर झूमा कुत्ता

इस वीडियो में लिखा आ रहा है, ‘थोड़ा सा नाच लेता है ऐसा लगेगा दूल्हे का दोस्त हूं’ । इसके साथ ही गाने के बैकग्राउंड पर शकीरा का मशहूर गाना ‘ब्राजील ला-ला’ बज रहा है।इस वायरल वीडियो में कुत्ता काफी अजीब तरीके से हिल रहा है। जिसे देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। कुत्ता जिस तरह का रिएक्शन दे रहा है, उसे देखकर तो यही लग रहा है वो पार्टी को एंजोए कर रहा है। वीडियो देखने के वाद आप भी इस क्यूट कुत्ते के फैन हो जाएंगे। पार्टी में कुत्ते का ये रिएक्शन इतना ज्यादा अनोखा है कि, लोग इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं।

कुत्ता का रिएक्शन लोगों को आ रहा पसंद

आस-पास की भीड़ देखकर लग रहा है शायद कोई शादी है। जिसमें ये कुत्ता कहीं से पहुंच गया है और अजीब तरीके से रिएक्शन दे रहा है। बेहरहाल मामला जो भी ये कुत्ता और उसका डांस तो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही गया है। इस वीडियो को daily_dose_of_instaa नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक पांच लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोगों के काफी अच्छे रिएक्शन भी देखने को मिल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026