---Advertisement---

Animal Viral Video: खाना झटपने के लिए विशालकाय मगरमच्छ ने दिखाया हवाई करतब, टैलेंट देख रह जाएंगे हैरान

Animal Viral Video: पानी का राजा कहे जाने वाला मगरमच्छ पानी के अंदर ही खाने को लेकर लालाईत नजर आया और यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। अपने सामने खाने को लटका देख मगरमच्छ तमाम कोशिश करते हुए नजर आ रहा है और इस दौरान वह उछल कर खाने की और बढ़ता है लेकिन उसे निराशा हाथ लगती है। फिलहाल इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 27, 2023 3:15 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: भूख और पेट की वजह से न सिर्फ इंसान बल्कि जानवर भी कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। यह बात सच है कि इंसान भूख के लिए ही कमाई करता है क्योंकि जिंदा रहने के लिए खाना बहुत जरूरी है। यह बात न सिर्फ इंसान बल्कि जानवर पर भी उतना ही फिट है। इस बात का सबूत है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो जिसमें मगरमच्छ खाने के लिए लगातार कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप अलग सोचने लगेंगे मगरमच्छ खाने को देख किस कदर बैचैन है। आइए देखते हैं वायरल हो रहा यह एनिमल वीडियो

मगरमच्छ को देख हैरान रह जाएंगे आप

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो मगरमच्छ पानी में खड़ा हो जाता है और उसके ऊपर रस्सी से खाना लटका दिखाई दे रहा है। जैसे-जैसे मगरमच्छ ऊपर उठता है रस्सी से बंधा हुआ खाना भी ऊपर उठने लगता है। खाने की कोशिश में मगरमच्छ पानी में पूरी तरह खड़ा हो जाता है लेकिन खाना न मिलने की वजह से वह फिर से वापस पानी में चला जा रहा है। खाने की कोशिश में मगरमच्छ इस तरह पानी में अपना करतब दिखाकर हवाई स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। इसे देख फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद लोग भी हैरान रह गए कि किस कदर मगरमच्छ खाने की कोशिश में जुटा है।

सामने खाने को मगरमच्छ ने दिखाया अपना करतब

अपने सामने खाने को लटके हुए देख मगरमच्छ मुंह फाड़ कर लगातार बढ़ रहा है लेकिन जैसे-जैसे वह ऊपर उठ रहा है खाना उससे दूर जा रहा है। खाने को पाने की कोशिश में मगरमच्छ जंप भी करता है लेकिन उसे नाकामयाबी हाथ लगती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और इसे अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैंm 1 जुलाई को Tanner Mansell इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को तमाम सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। खाने के लिए विशालकाय मगरमच्छ जिस तरह कोशिश करता हुआ नजर आया वह वाकई तारीफ के लायक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026