---Advertisement---

Animal Viral Video: बच्चे की जान बचाने से खुश हुई हथिनी ने इंसानों को खास अंदाज में कहा धन्यवाद, वीडियो वायरल

Viral Video: मां इंसान की हो या फिर किसी जानवर की हो, मां बस मां होती है। वो अपने बच्चे को जरा सी मुश्किल में देखकर तड़प उठती है। एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला Animal Viral Video इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 25, 2024 5:36 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: मां इंसान की हो या फिर किसी जानवर की हो, मां बस मां होती है। वो अपने बच्चे को जरा सी मुश्किल में देखकर तड़प उठती है। एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला Animal Viral Video इन दिनों चर्चाओं में बना हुआ है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जब कुछ इंसानों ने हाथी के बच्चे की जान बचाई तो किस तरह से हथिनी ने उनका धन्यवाद किया।

बच्चे की जान बचाने पर इंसानों का हथिनी ने किया धन्यवाद

ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है। इस वीडियो को Supriya Sahu IAS ने अपने एक्स पेज से शेयर किया है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमारे वनवासियों को धन्यवाद देने के लिए हथिनी मां को अपनी सूंड उठाते हुए देखकर हमारा दिल खुशी से पिघल रहा है, क्योंकि उन्होंने एक बहुत छोटे हाथी के बच्चे को बचाया और उसकी मां से मिलाया। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले के पोलाची में बच्चा फिसलकर नहर में गिर गया था। मां ने बच्चे को बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण बच्चा बाहर नहीं आ सका। तो फिर कुछ लोगों ने इस बच्चे की जान बचाई।’

Viral Video भावुक कर देगा

अपने बच्चे को जिंदा देखकर जिस तरह से ये हथिनी इंसानों का धन्यवाद करने अपनी सूंड को उठाकर पहुंची है, वो काफी भावुक कर देने वाला है। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है। IAS अधिकारी की तरफ से ये वीडियो आज ही शेयर किया गया है। जिसमें अब तक 93 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लाइक्स और कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Virat Kohli

अप्रैल 16, 2026

Teeth Health

अप्रैल 15, 2026

Viral Video

अप्रैल 15, 2026

Govinda

अप्रैल 15, 2026

Health Tips

अप्रैल 15, 2026

Video

अप्रैल 15, 2026