---Advertisement---

Animal Viral Video: बच्चों के लिए दो सांपों से भिड़ी मुर्गी, हिम्मत देख नहीं होगा यकीन

Animal Viral Video: मुर्गी ने अपने बच्चों को बचाने के लिए सांपों से की लड़ाई।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 20, 2024 3:38 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: मां को दुनिया का सबसे बड़ा योद्धा कहा जाता है। इसकी वजह है कि, वो अपने बच्चों के लिए बड़े से बड़े दुश्मनों से टकरा जाती है और वो भी बिना अपनी जान की चिंता किए बिना। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो को देखने के बाद एक पल के लिए शायद आपको इस पर यकीन ना हो। लेकिन जिस बहादुरी से इस मुर्गी ने अपने बच्चों की जान बचाई वो किसी को भी सोच में डाल सकता है। आपको बता दें, इंटरनेट पर एक मुर्गी का वीडियो काफी छाया हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि, एक मुर्गी अपने बच्चों को बचाने के लिए दो सांपों से भिड़ जाती है।

बच्चों के लिए सांपों से भिड़ी मुर्गी

इस हैरतअंगेज लड़ाई के वीडियो को nature_lover_0272 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को 9 मई को डाला गया था। जिस पर अब तक 2900 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो सांप मुर्गी के बच्चों को खाने के लिए बढ़ रहे हैं। इन दोनों से सामने मुर्गी आ जाती है और अपनी हिम्मत और बहादुरी से पहले एक सांप को भगा देती है। वहीं फिर दूसरे सांप को चोंच से मार-मारकर का घायल कर देती है।

Animal Viral Video देख इंटरनेट यूजर्स मुर्गी की कर रहे तारीफ

इस दौरान मुर्गी के बच्चे काफी डरे और सहमे हुए दिख रहे हैं। लेकिन जिस तरह से इन दोनों सांपों से मुर्गी ने अपने बच्चों को बचाया वो इंटरनेट यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है। वो इस मां को सलाम कर रहे हैं। यूजर्स इस मां को दुनिया का सबसे बड़ा योद्धा बता रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026