---Advertisement---

Animal Viral Video: असंभव! सांप को चाव से खाते हिरण का अविश्वसनीय वीडियो देख सिर पटक रहे लोग, देखें वीडियो

Animal Viral Video: सांप को खाते हिरण को देख हर कोई हैरान है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 1, 2024 4:41 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कभी-कभी कैमरों में कुछ ऐसे नजारे रिकॉर्ड हो जाते हैं। जिन पर खुली आंखों से विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। जिसे देखने के बाद आपके मन में कई सारे सवाल आ सकते हैं। लेकिन इस वीडियो में हकीकत साफ दिख रही है। दरअसल इंटरनेट पर एक वीडियो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी वजह है सांप खाता हुआ एक हिरण , इसे देखने के बाद लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि, हमेशा घास खाने वाला जानवर इतने चाव से कैसे सांप खा सकता है?

हिरण ने खाया सांप

इस सोच में डाल देने वाले वीडियो को Susanta Nanda नाम के एक्स अकाउंट पर 11 जून 2023 को डाला गया था। जिस पर 4 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, जंगल में खड़ा एक हिरण बहुत ही चाव से एक लंबे सांप को चबा-चबाकर खा रहा है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि, वो अपने खाने को काफी एंजोए कर रहा है।

Animal Viral Video को देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग खुद को कमेंट करने से नहीं रोक पा रहे हैं। जिसमें से एक शख्स ने कमेंट करते हुए इस हिरण को जेंटल बताया है। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद यूजर ने इस पर एक कैप्शन भी लिखा है। जिसमें लिखा है , “कैमरे हमें प्रकृति को बेहतर ढंग से समझने में मदद कर रहे हैं। शाकाहारी जानवर कभी-कभी सांप भी खा लेते हैं।” ये वीडियो पहली नजर में किसी को भी सोच में डाल सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, अमूमन हिरण घास ही खाता है। लेकिन जब इसे बहुत ज्यादा भूख लग जाती है तो ये मांस भी खा लेता है। सांप खाना भी इसी का ही ये हिस्सा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 3, 2026

Health Tips

जून 3, 2026

Health Tips

जून 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026

Viral Video

जून 2, 2026