---Advertisement---

Animal Viral Video: पानी में जाते ही नहीं चल सका जंगल के राजा का आतंक! मगरमच्छ के खतरनाक अटैक से शेर का हुआ ये हाल

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शेर की फंसी मुश्किल में जान, मगरमच्छ ने किया कुछ ऐसा जिसे देखने के बाद आप रह जाएंगे हैरान, क्यों चर्चा में है यह वीडियो।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 26, 2024 3:56 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और यह सच है कि छोटे-छोटे जानवरों को अपना निवाला बनाने में से वह जरा भी हिचकता नहीं है। लेकिन क्या हुआ जब शेर एक मगरमच्छ के सामने आया। इस वीडियो को देखने के बाद आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा क्योंकि हर छोटे जानवर के सामने आतंक फैलाने वाला यह शेर मगरमच्छ के सामने भीगी बिल्ली बन जाता है। अपनी जान बचाने के लिए जद्दोजहद करते हुए नजर आता है। वीडियो आपको हैरान कर देने के लिए काफी है क्योंकि इसे देख शायद आपको यकीन ना हो।

शेर पर मगरमच्छ का आक्रमण

जहां तक इस Animal Viral Video की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक मगरमच्छ एक शेर को पानी में पकड़ लेता है। शेर आगे है और मगरमच्छ पीछे। ऐसे में मगरमच्छ शेर को एक झप्पटे में निवाला बनाने की कोशिश करता है लेकिन किस्मत से वह अपने आप को बचाने में कामयाब हो जाता है। वह अपने आप को पानी के दैत्य के चंगुल से छुड़ा लेता है। वीडियो की शुरुआत होती है एक शेर से जो पानी में तैरते हुए नजर आ रहा है और उसके बाद पीछे पड़ जाता है मगरमच्छ। एक छलांग लगाकर वह शेर को पानी के अंदर लेकर जाता है लेकिन किस्मत से जंगल का राजा बच जाता है।

किस्मत से बच गई शेर की जान

जंगल का राजा भले ही शेर हो लेकिन पानी का राजा तो मगरमच्छ है वह इस बात को साबित करने में कामयाब रहा और पानी के दैत्य से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागते नजर आया। निश्चित तौर पर जब वह पानी के अंदर गया होगा तो उसके प्राण पखेरू उड़ गए होंगे लेकिन एक बार फिर से वह अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। वह वहां से उल्टे पांव भागने लगा।

लोग इस वीडियो को कर रहे खूब पसंद

9 साल पहले जारी Latest Sightings यूट्यूब चैनल से इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर 22 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा अरे यार वह मगरमच्छ था शेर मौत बेहद करीब था। एक यूजर ने कहा मगरमच्छ की दबंगई पानी में तो दूसरे ने कहा शेर की जान बच गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Tamannaah Bhatia

फ़रवरी 12, 2026

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Rakhi Sawant

फ़रवरी 12, 2026