---Advertisement---

Animal Viral Video: पानी में तैरती रंग बिरंगी मछलियों के संग लंच-डिनर का मजा, रेस्टोरेंट का खास आइडिया हुआ वायरल

Animal Viral Video: क्या कभी आपने सोचा है कि तैरती मछलियों के बीच लंच और डिनर को एंजॉय किया जा सकता है। वह नजारा वाकई किसी सपने से कम नहीं होगा। अगर आप अब तक ऐसा नहीं सोचे थे तो इस वायरल वीडियो को देखने के बाद शायद आप भी इस रेस्टोरेंट का लुत्फ उठाने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 31, 2024 5:57 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: क्या कभी आपने सोचा है कि तैरती मछलियों के बीच लंच और डिनर को एंजॉय किया जा सकता है। वह नजारा वाकई किसी सपने से कम नहीं होगा। अगर आप अब तक ऐसा नहीं सोचे थे तो इस वायरल वीडियो को देखने के बाद शायद आप भी इस रेस्टोरेंट का लुत्फ उठाने की सोचेंगे।सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और देखने वालों की निगाहें अटक गई। वीडियो भारत का नहीं विदेश का लग रहा है। इसे जमकर शेयर किए जा रहे हैं और इस रेस्टोरेंट की खूबसूरती देखने लायक है।

मछलियों के बीच डिनर एन्जॉय कर रहे लोग

पानी के ऊपर तैरते हुए लंच और डिनर की ख्वाहिश अगर आप रखते हैं तो इस रेस्टोरेंट से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस रेस्टोरेंट को खूबसूरत अंदाज में डेकोरेट किया गया है। जहां पानी के बीच में टेबल कुर्सी को खास अंदाज में सजाया गया और लोग मछलियों और पानी के बीच डिनर और लंच का लुत्फ उठा रहे हैं । ढेर सारी टेबल और कुर्सियां लगी हुई है और नीचे पानी भरा है और उसमें रंग बिरंगी मछलियां इधर-उधर तैरती हुई नजर आ रही है।

Viral Video देख लोग पूछ रहे लोकेशन

मछली से भरे इस रेस्टोरेंट के अंदर बैठकर लोग खाना खा रहे हैं और आसपास मछलियां ही मछलियां नजर आ रही है। इस क्लिप को Best Fishing 2024 इंस्टाग्राम चैनल से जारी किया गया है और लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।रेस्टोरेंट का यह आइडिया लोगों के दिल को भा गया जिसकी सजावट देखने लायक है। इस रेस्टोरेंट में बैठे लोगों को देखने से यह लग रहा है यह भारत का नहीं है। वहीं वीडियो को देख लोग लोकेशन पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “कहां है यह।” तो एक ने कहा, “क्या यहां दुर्गंध नहीं आता।” एक यूजर ने लिखा यहां वेज खाने वाले लोग कैसे जाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ramayana Song

अक्टूबर 25, 2026

Health Tips

अक्टूबर 25, 2026

Pneumonia

अक्टूबर 25, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Viral Video

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026