---Advertisement---

Animal Viral Video: बंदर की छोटे बच्चे के प्रति ममता को खूब पसंद कर रहे लोग, वीडियो वायरल

Animal Viral Video: मासूम बच्ची के हाथों में हाथ डाले क्यूट बंदर का सब्जी खरीदते हुए वीडियो वायरल। देख लोग दे रहे जबरदस्त रिएक्शन

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 12, 2024 3:43 अपराह्न | Updated: जनवरी 13, 2024 12:20 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: बंदरों के यूं तो कई सारे वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होते रहते हैं। जिन पर लोगों के काफी जबरदस्त रिएक्शन भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में एक और प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। जिसमें आप देख सकते हैं कि, एक प्यारा सा बंदर इंसानों की तरह कपड़े पहने हुए है और एक बहुत ही छोटी मासूम बच्ची के साथ बाजार में सब्जी खरीदने के लिए निकला है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बंदर ने छोटी सी बच्ची का हाथ पकड़ा हुआ है। इस दौरान वो सब्जी को अलग-अलग दुकान से खरीद रहे हैं।

बच्ची के साथ सब्जी खरीदने निकला बंदर

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बंदर के हाथों में कुछ पैसे हैं। जिनसे वो सब्जी खरीदते हुए नजर आ रहा रहा है। ये वीडियो इतना ज्यादा क्यूट है कि, लोग बिना कमेंट किए रह नहीं पा रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बंदर किस तरह से इंसानों की तरह इस बच्ची का ख्याल रख रहा है। इन दोनों को देखकर लग रहा है जैसे के कोई पुराने और पक्के दोस्त हों। दोनों की मासूमियत बाजार में मौजूद लोगों का दिल जीत रही है।

लाखों लोग दे चुके हैं रिएक्शन

इस प्यारी सी वीडियो को pawstv313 नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक लाखों व्यूज आ चुके हैं, वहीं कई सारे कमेंट भी आ रहे हैं। ये वीडियो काफी हैरत में डालने वाला भी है। बंदर और बच्ची को देखकर लग रहा है कि, मानों दो पक्के दोस्त घर की सब्जी खरीदने निकले हों।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026