---Advertisement---

Animal Viral Video: नेवले को देखकर पालतू डॉगी ने दिखाई अकड़, जवाब में नन्हे लड़ाकू ने भी सीखा दिया सबक, जरूर देखें अंत

Animal Viral Video: कुत्ते और नेवले का लड़ाई सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वे दोनों एक दूसरे पर हावी होते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं क्या है इस वीडियो में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 27, 2024 6:30 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: दो जानवरों की भिड़ंत को देखने के लिए सोशल मीडिया यूजर्स काफी एक्साइटेड होते हैं। ऐसे में अगर रील्स देखते समय दो जानवर की लड़ाई दिख जाए तो इसका अंत देखने के लिए हम बेताब हो जाते हैं। वहीं एनिमल लवर्स के लिए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं जिसे वे एंजॉय करते हैं। एक ऐसा ही वीडियो फिलहाल काफी सुर्खियों में है जिसमें एक कुत्ते की लड़ाई नेवले से होता है। जी हां, नेवले और सांप की लड़ाई आपने कई दफा एंजॉय किया होगा लेकिन कभी कुत्ते और नेवले का आमना सामना देखा है। अगर नहीं तो यह वीडियो आपको अंत तक देखना होगा। आइए देखते हैं क्या है इसमें खास।

नेवले के सामने पालतू कुत्ते ने काटा बवाल

जहां तक इस वीडियो की बात करें तो इसमें आप देख सकते हैं कि एक पालतू कुत्ता जिसके गले में पट्टा है और वह अपने मालिक के साथ है लेकिन उसके सामने एक नेवला दिखाई देता है। इसके बाद वह भौंकना शुरू कर देता है और अकड़ दिखाता ही। वह नेवला भी कुत्ते के डर से पीछे नहीं हटकर बार-बार उसे भड़काने की कोशिश करते दिखाई देता है। यह सच है कि सांप को भी यह छोटा जानवर मात देने के लिए जाना जाता है लेकिन इस कुत्ते ने कुछ ऐसा किया जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।

अंत में कौन हुआ किस पर हावी

वीडियो में आप देखेंगे कि नेवला उछल-उछलकर कुत्ते को भड़काने की कोशिश करता है क्योंकि दोनों में से कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है। इसके बाद वह कुत्ता भी किसी तरह नेवले को मुंह में उठाने की कोशिश में जुट जाता है। वहीं वीडियो के अंत में इसकी झलक दिखाई जाती है कि कुत्ता नेवले को पकड़ कर दूर फेंक देता है लेकिन मालिक रोकने की कोशिश में है। अंजाम जो भी हुआ हो लेकिन कुत्ते और नेवले के इस लड़ाई को आप भरसक देख सकते हैं। @OlegSimonenko यूट्यूब चैनल से जारी इस वीडियो को एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग कमेंट में खूब मजे ले रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026