---Advertisement---

Animal Viral Video: भयंकर गर्मी में बंदर के लिए मसीहा बना पुलिसवाला, देखने वालों के झुक गए सिर

Animal Viral Video: गर्मी से बेहोश हुए बंदर के लिए मसीहा बना पुलिस वाला। इस तरह बचाई जान।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 30, 2024 2:57 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: गर्मी अपने चर्म पर पहुंच गई है। बढ़ती गर्मी के कारण सोशल मीडिया पर आग लगने के वीडियो हो या फिर इंसानों और जानवरों की बुरी हालत की खबरें हो। हर जगह ट्रेंड कर रही हैं। इन गर्मियों ने लोगों को घरों में छिपने पर मजबूर कर दिया है। इसके साथ ही जानवरों की हालत भी पस्त कर दी है। इस चिलचिलाती गर्मी में एक पुलिस वाले का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी बंदर को CPR देकर बचाने की कोशिश कर रहा है। बताया जा रहा है कि, ये बंदर गर्मी की वजह से बेहोश हो गया था। इसके बाद पुलिसवाले ने इस बंदर की जान बचाई।

पुलिसवाले ने बंदर की बचाई जान

ये घटना यूपी के बुलंदशहर के छतारी की है। ये बंदर गर्मी के कारण पेड़ से गिरकर बेहोश हो गया था। पुलिस कर्मी विकास तोमर ने इस बंदर को CPR देकर पानी पिलाया और फिर इसकी जान बचाई। पुलिसकर्मी विकास ने बंदर की हार्ट पंपिंग करके नया जीवन दिया। जिसके बाद ये Viral Video इंटरनेट पर काफी तेजी से छा गया।

Animal Viral Video पर यूजर्स देने लगे प्रतिक्रिया

हेड कॉन्स्टेबल के इस वीडियो को IANS ने एक्स अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए जानकारी भी लिखी है। जिसमें लिखा, “बुलंदशहर के एक थाने के परिसर में गर्मी से बेहोश एक बंदर को एक पुलिस अधिकारी ने घंटों पानी पिलाया, जिससे उसकी जान बच गई।”

इस वीडियो को 30 मई यानी की आज ही शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 40 हजार व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। इनमें इंटरनेट यूजर्स इस पुलिसकर्मी की काफी तारीफ करते हुए सम्मान में सिर झुका रहे हैं। लोग इस पुलिसकर्मी को फरिश्ता बता कर काफी तारीफ कर रहे हैं। यही वजह है कि, ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जून 3, 2026

Viral Video

जून 3, 2026

Shahid Kapoor

जून 3, 2026

Etawah Viral Video

जून 3, 2026

Viral Video

जून 3, 2026

Health Tips

जून 3, 2026