DNP India Hindi

Animal Viral Video: हाथी की कमर पर बैठकर शिकार करते बब्बर शेर का डरावना वीडियो वायरल, देख थम जाएगी सांस

Animal Viral Video

Animal Viral Video

Animal Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है। ये अकसर शिकार करता हुआ कैमरों में कैद हो जाता है। वैसे शेर हाथी जैसे बड़े जानवर का कम ही शिकार करता है क्योंकि हाथी शेर से कई गुना बड़ा और भारी होता है। लेकिन आज के Animal Viral Video में आपको एक ऐसा नजारा देखने को मिलने वाला है, जो कि किसी को भी हैरत में डाल सकता है। दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक शेर बहुत ही खरतनाक तरीके से हाथी की कमर पर बैठकर उसका शिकार करने की कोशिश कर रहा है।

क्या हुआ जब हाथी की कमर पर बैठ गया शेर?

https://twitter.com/TheeDarkCircle/status/1835718698721558552

इस वीडियो को Wildlife Uncensored नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो किसी जंगल का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बब्बर शेर ने हाथी का शिकार कर लिया है वह छलांग लगाकर अपने से बड़े हाथी की कमर पर बैठ गया है और लगातार हमला कर रहा है। हमले की वजह से हाथी को भी काफी गुस्सा आ गया है वो खुद को काफी बचाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन शेर ने हाथी की कमर पर कब्जा किया हुआ जिसकी वजह से हाथी चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहा है। जब शेर के आगे ये विशालकाय हाथी बेबस हो जाता है तो शेर उसे नीचे जमीन पर गिरा लेता है तभी, हाथी जंगल के राजा को एक जोर का झटका देकर आगे बढ़ जाता है और इस संघर्ष में हाथी की जीत होती है।

Animal Viral Video में संघर्ष करता दिखा हाथी

इस वीडियो को 16 सितंबर को एक्स पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 84 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथा ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। वीडियो के देखने के बाद यूजर्स हाथी को रियल फाइटर बता रहे हैं। इस तरह ये वीडियो वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version