---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्तों को पिटवाते पुलिसवाले को देख लोगों के तन-बदन में लगी आग, लोग बोले-पहले पैंट संभालो

Aniaml Viral Video: कुत्तों को पिटवाते हुए पुलिसवाले का वीडियो तेजी से फैल रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 10, 2024 1:12 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: कुत्ते और इंसान का साथ प्राचीन काल से है। कुत्ते की वफादारी और समझदारी के चलते आज ये घर-घर में पलते हैं। वैसे तो लोग इन कुत्तों पर काफी प्यार और दया दिखाते हैं। लेकिन कभी-कभी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए कुछ ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें देखकर लोगों का गुस्सा फूटने लग जाता है। आज का Aniaml Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में पुलिसवाला कुत्तों को मारने के लिए उकसा रहा है।

कुत्तों को पिटवाता पुलिसवाला वायरल

इस वीडियो में एक पुलिस वाला युवक को इसलिए थप्पड़ मार रहा है, क्योंकि वो कुत्तों की पिटाई कर रहे आदमी को रोक रहा है। इस वीडियो में पुलिस वाले के कपड़े काफी अस्त-व्यस्त लग रहे हैं। ये घटना उत्तरांखड के हल्द्वानी की बताई जा रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि, एक आदमी डंडा लेकर जा रहा था, जिसे देखकर कुत्ते भौंकने लगे। तभी उसने कुत्ते के रेस्क्यू करने वाले एक युवक शिवांस की पुलिस से शिकायत कर दी।

इसके बाद पुलिस अपनी गाड़ी के साथ पहुंचती है और नाम पूछती है। इस दौरान कुत्ते दोबारा से भौंकना शुरु कर देते हैं। तभी पुलिस वाले उस आदमी को उकसाते हुए कुत्तों को मारने के लिए बोलता है। तब तभी शिवांस इन्हें रोकते हुए बोलता है कि, कुत्तों को क्यों मार रहा है। तभी पुलिस वाला जिसकी बेल्ट पैंट से खुली हुई वो आता है और लड़के के थप्पड़ मार देता है। ये पूरी घटना कैमरे में कैद हो जाती है।

Animal Viral Video देख लोगों को आ रहा गुस्सा

इस घटना के बाद कुत्तों को बचाने वाले शिवांस नाम के युवक ने पुलिस में अपनी शिकायत दे दी है। इस घटना का वीडियो अब Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से काफी वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, यूजर्स पुलिस वाले के कपड़ों को लेकर काफी कमेंट कर रहे हैं। इसके साथ कुत्तों को इस बेहरहमी से मारने का विरोध कर रहे हैं। इस वीडियो को 10 जून यानि की आज ही शेयर किया गया है। जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rhea Chakraborty

जुलाई 1, 2026

Akansha Chamola

जून 30, 2026

Viral Video

जून 30, 2026

Ikka Trailer

जून 30, 2026

Indus Waters Treaty

जून 30, 2026

Ketan Agarwal Murder Case

जून 30, 2026