---Advertisement---

Animal Viral Video: सांडों की लड़ाई में स्मार्टनेस दिखाना ऑटो ड्राइवर को पड़ा भारी, अंत देख नहीं रुकेगी हंसी

Animal Viral Video: सांडों की लड़ाई में एक ओटो ड्राइवर को आना पड़ा भारी। अब वीडियो तेजी से हो रहा वायरल

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: मई 24, 2024 5:51 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: हम सभी ने अपने बचपन में कभी ना कभी ये कहावत जरुर सुनी होगी, “आ बैल मुझे मार”। लेकिन क्या कभी इसे सच होते हुए देखा है? अगर नहीं देखा है तो एक बार इस वीडियो पर जरुर नजर डाल लें। क्योंकि इस Animal Viral Video को देखने के बाद आपकी घंटों हंसी नहीं रुकेगी। इस वीडियो में दो सांडों के बीच चल रही लड़ाई में एक ऑटो ड्राइवर को अपनी स्मार्टनेस दिखाना इतना ज्यादा भारी पड़ा कि, उसने अपना ही नुकसान करा लिया।

सांडों की लड़ाई में ऑटो ड्राइवर को पड़ना पड़ा भारी

इस मजेदार Animal Viral Video को Reetesh Pal नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अपलोड करते हुए यूजर ने लिखा, ” इसी लड़ाई को देखकर बड़े बुजुर्गों ने कहावत बनाई थी की आ बैल मुझे मारा।” इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, गली में दो सांडों के बीच खतरनाक लड़ाई हो रही है। इस दौरान इस नजारे को लोग देख रहे हैं। बीच रास्ते पर लड़ रहे इन सांडों को रोकना लोग चाहते हैं लेकिन उनकी हिम्मत नहीं हो रही है।

इस बीच एक ऑटो ड्राइवर इन सांडों की लड़ाई के बीच में आ जाता है वो अपना ऑटो लेकर सीधे इन सांडों की लड़ाई में घुस जाता है। जिसके बाद इनमें से एक सांड को खतरनाक गुस्सा आ जाता है वो अपने सींग से पूरे ऑटो को ही पलट देता है। इस दौरान दोनों सांड वहां से चले जाते हैं और अपने पलटे हुए रिक्शे के साथ ये ऑटो वाला वहीं रह जाता है।

Animal Viral Video को देख लोग ले रहे मजे

इस वीडियो को 23 मई को एक्स पर अपलोड किय गया था। जिस पर अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं इंटरनेट यूजर्स इस पर कमेंट करते हुए बोल रहे हैं कि, “दो लोगों के झमेले मे नहीं पड़ना था अब लो आ गए न लपेटे में”, “ज्यादा स्याना बन रहा था तिपहिए को बुलडोजर समझ लिया”,” तभी बोलते हैं दूसरे के फटे में टांग नहीं अड़ाना चाहिए अब आ गए लपेटे में”। इस रह इंटरनेट यूजर्स कमेंट करते हुए खूब मजे ले रहे हैं और इस ऑटो ड्राइवर को काफी ट्रोल कर रहे हैं। जिसके कारण ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026