---Advertisement---

Animal Viral Video: सोती हुई शेरनी को छेड़ना शेर को पड़ा भारी, यूजर्स बोले- ‘वो स्त्री है… कुछ भी कर सकती है’

Animal Viral Video: शेरनी को सोए हुए देख शेर ने किया मजाक, बौखला उठी शेरनी ने किया कुछ ऐसा देख रह जाएंगे हैरान, वीडियो हो गया सोशल मीडिया पर खूब वायरल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 8, 2024 3:44 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और वह अपनी दहशत से पूरे जंगल को हिलाकर रख देता है। ऐसे में शेर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह किसी और से नहीं बल्कि शेरनी से ही पंगा ले बैठा। उसने शेरनी के साथ कुछ ऐसा किया जिसके बाद वह बिफर गई और बदले में शेर के ऊपर कुछ इस कदर हावी हुई कि देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। यह वीडियो फिलहाल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर कमेंट करने को मजबूर हो गए हैं। आइए देखते हैं शेर और शेरनी का यह वीडियो।

भयंकर गुस्से का शेर को होना पड़ा शिकार

वीडियो की शुरुआत होती है एक शेरनी से जो लेटकर आराम फरमाती हुई नजर आ रही है। ऐसा लगता है जैसे वह थक गई हो लेकिन इसी बीच एक शेर दबे पांव आता है और शेरनी को छेड़ देता है। अपनी नींद डिस्टर्ब होने के बाद शेरनी भी गुस्से में अटैक मोड में आ जाती है और वह शेर पर गुर्राने लगती है। ऐसे में बेचारा शेर भी भीगी बिल्ली बन जाता है। वह आया तो धीरे से शेरनी को परेशान करने के लिए लेकिन वह खुद उसके गुस्से का शिकार हो गया। वीडियो वाकई काफी मजेदार है।

वीडियो देख लोग ले रहे मजे

Joaom1804 इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “डर।” इस वीडियो के अब तक 175000 से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर लिखा, “निश्चित तौर पर शादीशुदा होगा।” तो दूसरे ने कहा यह वीडियो यह साबित करता है कि औरत को मर्द कभी भी चैन की नींद नहीं लेने देते हैं। एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा, “ठीक ऐसा ही होता है अगर मैं अपनी बीवी को डराने की कोशिश करता हूं।” एक यूजर ने लिखा, ‘वो स्त्री है… कुछ भी कर सकती है’। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि कभी भी सोए हुए में किसी को परेशान करने से यही अंजाम होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026