DNP India Hindi

Animal Viral Video: बूढ़ी दादी की इस हरकत से नाराज हुआ सांड, सींग पर उठाकर हवा में पटका, देखें डरावना वीडियो

Viral Video

Animal Viral Video : मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर बैल या फिर सांड के हमलों के डरा देने वाले वीडियो अकसर वायरल होते रहते हैं। इन Viral Video को देकर खौफ आ जाता है। यही वजह है कि, सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को देखकर कुछ लोग साइड हटने में ही अपनी भलाई समझते हैं, क्योंकि इन जानवरों को कब गुस्सा आ जाए और ये कब हमला कर दें कोई नहीं जानता है।आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक सांड बुरी तरह से बूढ़ी अम्मा को पटक के मार रहा है।

बूढ़ी अम्मा को सांड ने हवा में उड़ाकर पटका

https://twitter.com/NeverteIImeodd/status/1830479256633409643

इस खौफनाक Animal Viral Video को Second before disaster नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बूढ़ी अम्मा गली में चल रही हैं। तभी वहां पर एक बड़ा काला सांड आ जाता है। बूढ़ी अम्मा इस सांड से बचने के लिए जैसे ही अपनी छड़ी को सांड की तरफ दिखाती हैं और भगाने की कोशिश करती है, ये सांड गुस्सा में आ जाता है और अपने बड़े-बड़े सींगों से अम्मा को हवा में उछालते हुए पटक देता है। इसके बाद सांड चला जाता है। बूढ़ी अम्मा की आवाज सुनकर वहां पर आस-पास की महिलाएं आती है और ये पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हो जाती है।

Animal Viral Video देख दुखी हुई यूजर्स

इस वीडियो को 2 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इसके साथ ही यूजर्स की तरफ से प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, बूढ़ी दादी ठीक हों। वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि, बहुत बुरा हुआ। इस तरह लोगों को इस वीडियो को देख काफी अफसोस हो रहा है ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Exit mobile version