---Advertisement---

Animal Viral Video: खूंखार बाघ और भालू की खौफनाक लड़ाई हुई कैमरे में कैद, वीडियो का अंत देख नहीं होगा यकीन

Animal Viral Video: खूंखार बाघ और भालू की लड़ाई को देख लोग हैरत में पड़ गए हैं।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 8, 2024 4:01 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जंगल में कई सारे खूंखार जानवरों की लड़ाई के वीडियो कैमरे में कैद होते रहते हैं। जिन्हें देखकर कभी-कभी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में भालू और बाघ की खूंखार लड़ाई देखने को मिलेगी। इसके साथ ही एक प्रेरणा भी मिलेगी। जब बात जान पर आती है तो कमजोर से कमजोर चीज वो कर जाती है, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता है। इस खतरनाक लड़ाई का वीडियो भी कुछ ऐसा ही है।

बाघ और भालू की भयंकर लड़ाई हुई वायरल

दरअसल ,इंटरनेट पर एक Animal Viral Video काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को shrinetvikram नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5 जनवरी को शेयर किया गया था। जिस पर अभी तक 10 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। इस वीडियो के साथ एक कैप्शन डाला गया है। जिसमें लिखा है कि, “जो आखिरी पल तक लड़ना जानते हैं उनके जीत के चांस बहुत ज्यादा होते हैं। चाहे मुकाबला मौत से ही क्यूं ना हो।”

Animal Viral Video का अंत सोच में डाल देगा

इस वीडियो में भालू और बाघ की काफी खतरनाक लड़ाई देखने को मिल रही है। इस वीडियो में एक बाघ भालू पर हमला कर देता है। इस दौरान वो भालू को खाने का हर संभव प्रयास कर रहा है।दोनों के बीच जिंदगी और मौत की जंग देखने को मिल रही है। बाघ भालू को बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहता है तो वहीं, भालू भी हार मानने को तैयार नहीं है वो अंतिम समय तक लड़ता है। इसके बाद भालू हैरतअंगेज तरह से ये लड़ाई भी जीत जाता है। जिसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि, बाघ का बाप है ये भालू, वहीं एक यूजर लिखता है कि, राजा वही होता है जो जिंदगी जीने के लिए मौत से भी लड़ जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026