---Advertisement---

Animal Viral Video: फांसी पर झूल रहे पिल्ले की कुत्ते ने ऐसे बचाई जान, समझदारी देख हो जाओगे फैन , देखें वीडियो

Animal Viral Video: इंस्टाग्राम पर कुत्ते और पिल्ले का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि, कुत्ते ने समय पर समझदारी दिखाते हुए किस तरह से पिल्ले की जान बचाई।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 23, 2023 3:23 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: इंसानों और जानवरों की मदद के तो आपने कई सारे वीडियो को वायरल होते हुए देखा होगा। लेकिन यकीन मानिए जैसा वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसे देखने के बाद आप सोच में भी पड़ जाएंगे और इस कुत्ते के फैन भी हो जाएंगे। आपको बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक कुत्ते और क्यूट से पिल्ले का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि, एक छोटा सा पिल्ला किसी ट्रोली जैसी गाड़ी से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन इस दौरान वो गाड़ी से बाहर गिर जाता है। उसके गले में एक रस्सी बंधी है , जिसके कारण वो गाड़ी से नीचे गिरते ही फांसी जैसी स्थिति में आ जाता है।

कुत्ते ने बचाई पिल्ले की जान

रस्सी पिल्ले के गले को बुरी तरह से लपेट लेती है । इस दौरान आप देख सकते हैं कि, वह बुरी तरह से फड़फड़ा रहा है। वो अपनी जान बचाना चाहता है। इस दौरान वहां पर एक कुत्ता आता है और इस पिल्ले की पीड़ा को समझते हुए रस्सी को काटने लगता है। वो काफी देर तक कोशिश करता है और आखिरकार उसमें सफल भी हो जाता है। रस्सी को वो दांतों काट देता है। जिसकी वजह से फंसी जैसी स्थिति में फंसे पिल्ले की जान बच जाती है।

समझदारी के लोग हुए फैन

ये वीडियो इतना ज्यादा प्रेरणा से भरा हुआ है , जो भी इसे देख रहा है वो बस देखता ही जा रहा है। इस वीडियो पर लोगों के काफी अच्छे कमेंट आ रहे हैं। कुत्ते ने जिस तरह से समय रहते हुए पिल्ले की जान को बचाया है, वो वाकई तारीफ के लायक है। इस वीडियो को motivation.milestoneandhealth.milestone नाम से पेज से कुछ समय पहले ही डाला गया है। जिस पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। वहीं लोगों की भी अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस वीडियो ने सभी का दिल जीत लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026