---Advertisement---

Animal Viral Video: चिम्पांजी और बिल्ली की प्यार भरी दोस्ती पर आया यूजर्स का दिल, कहा- ‘ये है असली जय-वीरू की जोड़ी’

Animal Viral Video: बिल्ली और चिम्पांजी की दोस्ती देखने के बाद आप भी इस याराना पर लट्टू हो जाएंगे और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 15, 2024 6:01 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: जानवरों के कुछ क्यूट वीडियो वायरल होते हैं और लोगों के दिल को जीत लेते हैं। यह बात सच है कि एनिमल लवर्स के बीच यह वीडियो काफी चर्चा में होते हैं। अक्सर दो जानवरों के बीच लड़ाई देखने को मिल जाती है लेकिन अगर दो जानवरों के बीच याराना दिखे तो अपनी आंखों को यकीन नहीं होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक चिम्पांजीऔर बिल्ली की भी दोस्ती हो सकती है। जी हां, जरा सोचिए अगर यह मुमकिन है तो दोनों की दोस्ती कितना मनमोहक होगी और ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस दोस्ती की आप भी करेंगे तारीफ

वायरल वीडियो की शुरुआत होती है एक चिम्पांजी से जो दूर बैठे बिल्ली के पास जा रहा है और वहां जाकर वह बिल्ली के गले लग जाता है। वे दोनों एक दूसरे से काफी क्लोज नजर आते हैं और इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। दोनों जिस तरह एक दूसरे के साथ क्लोज दिख रहे हैं उसे देख ऐसा लगता है कि वे दोनों पक्का दोस्त हैं। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग कह रहे हैं यह दोस्ती हम नहीं तोडेंगे तो दूसरे ने कहा ये है असली जय और वीरू की जोड़ी। निश्चित तौर पर इस वीडियो को देखने पर आप इस दोस्ती की मिसाल देंगे।

याराना देख आप भी हो जाएंगे कायल

Nature is Amazing एक्स चैनल से जारी इस वीडियो में क्यूट बिल्ली और चिम्पांजी का याराना देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। ये बेस्ट फ्रेंड एक दूसरे के साथ कुछ इस कदर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं कि आप भी इसमें खो जाएंगे। इन दोनों को बेस्ट फ्रेंड बताया जा रहा है और इस पर अब तक 6 लाख से ज्यादा व्युज मिल चुके हैं। जानवर और इंसान के बीच रिश्ता कुछ इस कदर होता है कि वह एक दूसरे का हमेशा साथ देते हैं। हालांकि अगर दो जानवरों के बीच की दोस्ती दिख जाए तो यह सोने पर सुहागा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026