---Advertisement---

Animal Viral Video: मछलियों को खाना खिलाते हुए बतख को देख अवाक रह गए यूजर्स, कहा- ‘इंसानियत तो इनमें है’

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग यह कहने पर मजबूर हो गए कि एक बत्तख में भी इंसानियत होती है। यह बात सच है कि जानवर अपने पेट को भरने के लिए काफी मेहनत करते हैं। ऐसे में एक बत्तख सोशल मीडिया पर ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 26, 2024 6:25 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग यह कहने पर मजबूर हो गए कि एक बत्तख में भी इंसानियत होती है। यह बात सच है कि जानवर अपने पेट को भरने के लिए काफी मेहनत करते हैं। ऐसे में एक बत्तख सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वह अपनी परवाह किए बिना मछलियों को दाना खिलाते हुए नजर आया वह भी खास अंदाज में। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है और कुछ लोग तो इसे क्यूट बता रहे हैं। दिल को जीतने के लिए यह वीडियो काफी है।

बत्तख की दरियादिली देख लोग हुए हैरान

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बत्तख पहले दाना खा रहा है और फिर पानी में दाने को गिरा रहा है। दाने गिराकर पानी भी पीते हुए नजर आया। वहीं बत्तख के द्वारा गिराए गए दाने को मछलियां चुग चुगकर खा रही है। लोगों की निगाहें तो उस समय अटक जाती है जब बत्तख दाना लेकर मछलियों के मुंह में भी डालता है। यह वीडियो वाकई काफी क्यूट है। जहां जानवर एक दूसरे से खाने के लिए लड़ाई करते हैं वहीं इस बत्तख की दरियादिली देखने लायक है। लोग इस पर तारीफ करने को मजबूर हो गए।

वीडियो देख लोग कर रहे खूब कमेंट्स

यह वीडियो इसलिए भी लोगों को चौका रहा है क्योंकि मछलियों की भूख को बत्तख समझ गया। वीडियो को @Buitengebieden एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है और इस पर 1.8 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस पर ताबड़तोड़ कमेंट कर रहे हैं। एक यूज़र ने कहा, “इंसानियत तो इनमें है।” तो दूसरे ने कहा यह सच में काफी क्यूट है। एक यूजर ने इस वीडियो पर लिखा, “आज तक मैंने इस तरह का वीडियो नहीं देखा था। यह वाकई दिल को छू लेने वाला है।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Lucknow Viral Video

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Viral Video

अगस्त 11, 2026