---Advertisement---

Animal Viral Video: मासूम पिल्ले को दारु पिलाने वाले शख्स को जेल में डालने की उठी आवाज, विडियो विचलित कर देगा

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक मासूम पिल्ले को दारु पिलाए जाने का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 8, 2024 6:28 अपराह्न

dog
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में ठंड से बचने के लिए लोग आग से लेकर हीटर तक का सहारा लेते हैं। ठंड के दिनों में आग तापने पर काफी राहत भी मिलती है। हम से कई सारे लोगों ने कभी ना कभी परिवार या दोस्तों के संग बैठकर आग जरुर तापी होगी। वैसे तो ये पल काफी अच्छे होते है लेकिन इस वायरल वीडियो को देखने के बाद शायद आपके दिमाग से खूबसूरत यादें हट जाएं और इस लड़के की वीडियो घूमने लगे जो कि, ठंड में आग के सामने बैठा है और एक मासूम पिल्ले को गिलास में दारु पिला रहा है। हैरानी की बात ये है कि, ये मासूम अंजाने में पानी समझकर शायद इस शराब को पी रहा है।

कुत्ते को शराब पिलाने का वीडियो वायरल

ये वीडियो काफी विचलित करने वाली है। जो कि, अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को शेयर करके मासूम कुत्ते को इंसाफ दिलाने की आवाज उठा रही है वहीं, इस लड़के पर कार्रवाई करने की मांग भी उठ रही है।वायरल वीडियो में ठंड से ठिठुरते कुत्ते को ये लड़का जिस तरह से शराब पिला रहा है। इस मासूम जानवर की जान भी जा सकती है। हैरानी की बात ये है कि, वो बड़ी ही बेशर्मी से इस पूरी घटना को रिकॉर्ड भी करवा रहा है।

न्याय की उठी आवाज

इस शर्मसार कर देने वाली वीडियो को voiceforanimals11 नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, “लोगों को इतने लोग फॉलो करते हैं पीआर इनके करम नहीं देखते कितने गंदे लोग हैं कितना बुरा बच्चा है जान जा सकती है।” जिसके बाद इस वीडियो को राजस्थान के शासन और प्रशासन को भी टैग करके न्याय की गुहार लगाई है। ये वीडियो 5 जनवरी को शेयर किया है। जिस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026