---Advertisement---

Animal Viral Video: क्या हुआ जब अकेले अजगर पर टूट पड़ा नेवलों का पूरा कुनबा? वीडियो विचलित कर रहा

Animal Viral Video: नेवलों के झुंड में एक अजगर सांप बुरी तरह से फंस जाता है। इस दौरान वो खुद को बचाने की काफी कोशिश कर रहा है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जून 11, 2024 6:41 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: नेवला और सांप एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन माने जाते हैं। ये दोनों जब भी एक-दूसरे को कहीं भी देखते हैं, जान से मारने के लिए जुट जाते हैं और तब तक नहीं छोड़ते हैं जब तक कि किसी एक की जान ना चली जाए। यही वजह है की नेवले और सांप की जानलेवा लड़ाई के कई सारे Animal Viral Video इंटरनेट पर छाए रहते हैं। जिन्हें देखने के बाद लोगों की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं भी आती हैं। आज का वायरल वीडियो भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक बड़ा सा अजगर नेवलों के पूरे झुंड में फंस गया है। इस दौरान वो इसे बुरी तरह से नोंच-नोंच कर खा रहे हैं। ये घटना काफी विचलित कर रही है।

अजगर सांप को नेवलों के झुंड ने घेरा

नेवले और अजगर सांप की लड़ाई का ये दिल दहला देने वाला वीडियो काफी तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो को किसी जंगल में रिकॉर्ड किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बड़ा सा अजगर सांप रात के समय में जंगल से गुजर रहा है। इस दौरान उसके ऊपर नेवलों के झुंड की नजर पड़ जाती है। अपनी आंखों के सामने इतना बड़ा शिकार देखकर ये नेवले काफी खुश हो जाते हैं और एक साथ सांप पर हमला बोल देते हैं। इसके बाद वो बुरी तरह से इस सांप का शिकार करना शुरु कर देते है। नेवलों का पूरा परिवार एक साथ सांप पर हमला कर रहा है। इस दौरान ये सांप खुद को बचाने के काफी कोशिश कर रहा है, लेकिन इतने सारे नेवलों के आगे वो बेबस नजर आ रहा है।

Animal Viral Video मन खराब कर सकता है

इस Animal Viral Video को latestkruger नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 अप्रैल को शेयर किया गया था। जिस पर अब तक 80 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक्स किया है। इस दौरान कुछ लोग इस सांप के बचकर निकलने का दावा कर रहे हैं तो कुछ कुछ बोल रहे हैं कि, इस घटना के बाद ये सांप यहां कभी भी नहीं आएगा। इस वीडियो पर लोगों की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026