---Advertisement---

Animal Viral Video: युवक ने सीपीआर देकर बचाई अजगर की जान, अंत कर देगा पूरी तरह से हैरान

Animal Viral Video: क्या कभी अपने अजगर को सीपीआर देते हुए किसी शख्स को देखा है। अगर नहीं तो यह वीडियो सिर्फ आपके लिए है जिसे आप खूब एंजॉय कर सकते हैं। वहीं अंत देखकर आपका दिमाग हिल जाएगा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 22, 2024 3:45 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो ऐसे वायरल होते हैं जिसे देखने के बाद आपके दिमाग का फ्यूज उड़ जाता है। आप यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि क्या ऐसा भी संभव है। आपने सीपीआर देकर एक शख्स को दूसरे शख्स की जान बचाते हुए तो देखा होगा लेकिन कभी आपने सोचा है कि एक अजगर की भी जान सीपीआर देने के बाद बचाई जा सकती है। जी नहीं, अगर आप भी उसे लिस्ट में शामिल है जो कुछ इस तरह का नजारा देखना चाहते हैं तो यह वायरल वीडियो आपके लिए है। इसे देखने के बाद शायद आपके होश उड़ जाए।

बिना हार माने शख्स ने किया अजूबा

वायरल वीडियो की शुरुआत होती है एक शख्स के हाथ में अजगर से लेकिन नजारा देखकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि वह शख्स अजगर को सीपीआर देता हुआ नजर आ रहा है। वह अपनी हर सांस को पाइथन को देकर उसकी जान बचाने की कोशिश में जुटा हुआ है। एक बार वह सीपीआर देता है फिर बिना हार माने वह लगातार कोशिश करते रहता है जब तक की अजगर की सांस नहीं आती है। वहीं वीडियो का अंत आपका दिमाग हिला कर रख देगा और यह फिलहाल खूब चर्चा में है।

अंत देख घूम जाएगा दिमाग

सीपीआर देने के बाद उस शख्स ने अजगर को पानी के एक ड्रम में छोड़ दिया और फिर वह अजगर उस पानी में लगातार डुबकी ले रहा है। वहीं अंत में शख्स और अजगर के बीच दोस्ती और बॉन्डिंग देखने के बाद आप सिहर उठेंगे क्योंकि वह शख्स अजगर के साथ खेलते हुए नजर आ रहा है। निश्चित तौर पर वीडियो आपके सिर को घुमा देने के लिए काफी है। suraj_ghode_07 इंस्टाग्राम चैनल से जारी इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और कमेंट में उस शख्स की हिम्मत की लोग लगातार तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 15, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 15, 2026

High Cholesterol

अक्टूबर 15, 2026

Viral Video

अक्टूबर 14, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 14, 2026