---Advertisement---

Youtube Trend पर Ankush Raja के ‘जब साथ देवे के ना रहे’ Bhojpuri Song ने किया कब्जा, यूजर बोला Pawan Singh और Khesari Lal Yadav को दे रहे टक्कर

Bhojpuri Song : पिछले कुछ दिनों से Youtube Trend पर Ankush Raja के 'जब साथ देवे के ना रहे' Bhojpuri Song छाया हुआ है। दहेज पर बने इस गाने को लोग काफी देख रहे हैं। अंकुश राजा को यूजर्स Pawan Singh और khesari lal yadav को टक्कर देने वाला बता रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जनवरी 13, 2025 4:48 अपराह्न

Bhojpuri Song
Follow Us
---Advertisement---

Bhojpuri Song : यूट्यूब पर अकसर भोजपुरी के पावर स्टार और ट्रेंडिंग स्टार Pawan Singh और Khesari Lal Yadav के गाने ट्रेंड करते रहते हैं। लेकिन इस साल के शुरु होते ही Youtube Trend पर Ankush Raja का नाम छाया हुआ है। दरअसल, उनका दहेज पर बना Bhojpuri Song लगातार 4 से 5 दिनों से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को सुनकर फैंस पवन सिंह और खेसारी लाल से अंकुश राजा की तुलना करने लगे हैं।

Youtube Trend पर छाया अंकुश राजा का ‘जब साथ देवे के ना रहे ‘ Bhojpuri Song

‘जब साथ देवे के ना रहे ‘ भोजपुरी सॉन्ग Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर 8 जनवरी को अपलोड किया गया था।

Watch Video

Video Credit: Wave Music

इस पर 19 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाना दहेज जैसी कुप्रथा पर बना हुआ है। दहेज के चक्कर में किस तर से दो लोगों का दिल टूट जाता है, वो इस गाने में दिखाया गया है। अंकुश राजा और कल्पना की आवाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। Astha Singh के साथ Ankush Raja की केमिस्ट्री काफी जम रही है। ये एक Bhojpuri Sad Song है। इसके लिरिक्स ने सीधे यूजर्स का दिल जीत लिया है। इस दर्दभरे गाने की यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं और Pawan Singh और khesari lal yadav से अंकुश राजा की तुलना कर रहे हैं। यही वजह है कि, ये कई दिनों से यूटयूब पर अलग-अलग नंबरों पर ट्रेंड कर रहा है। खबर लिखे जाने तक ये 9वें नंबर पर चल रहा है।

Ankush Raja का भोजपुरी सॉन्ग Pawan Singh और khesari lal yadav को दे रहा टक्कर

Wave Music यूट्यूब चैनल पर इस गाने को 6 दिन पहले अपलोड किया गया था। इस पर 19 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये लगातार ट्रेंड पर बना हुआ है। 56 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके साथ ही 3 हजार से ज्यादा कमेंट आ चुके हैं। एक यूजर लिखता है कि, “अंकुश राजा भैया के टक्कर में कोई नहीं है फिर चाहे वो पवन सिंह हो या कोई भी नहीं “। दूसरा लिखता है कि, “अंकुश भैया आज तक पूरी जीवन में आपके जैसे गाने नहीं देखें है और भले लोग खेसारी लाल यादव या पवन सिंह को बड़े पैमाने पर लोग मानते हैं हम जानते हैं भैया आपके जैसे कोई नहीं गा सकता”।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 31, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 9

मई 31, 2026

Ranbir Kapoor

मई 31, 2026

Jacqueline Fernandez

मई 31, 2026

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026