---Advertisement---

आग से खिलवाड़? संभल में लपटों की चपेट में आने से बाल-बाल बचे CO Anuj Chaudhary, खौफनाक मंजर का Video देख कांप जाएगा दिल

Anuj Chaudhary Viral Video: संभल से ट्रांसफर होने के बाद चंदौसी में CO पद पर तैनात अनुज चौधरी आग की लपटों से बाल-बाल बचे हैं। वायरल वीडियो में चंदौसी सीओ को आग बुझाने की कोशिश करते देखा जा सकता है, तभी लपटें धधक उठती हैं और अफरा-तफरी मच जाती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 29, 2025 4:33 अपराह्न

Anuj Chaudhary Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Anuj Chaudhary Viral Video: चर्चाओं में रहने वाले संभल के पूर्व सीओ आज बाल-बाल बचे हैं। पूरा प्रकरण चंदौसी के मौलागढ़ इलाके में लगी आग से जुड़ा है। खबरों के मुताबिक मौलागढ़ में आग लगने की खबर सुनकर सीओ अनुज चौधरी पहुंचे और लपटों को बुझाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान आग धधक उठी और चंदौसी सीओ बाल-बाल बचे। अनुज चौधरी वायरल वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वायरल वीडियो में पुलिस महकमा आग बुझाने की कोशिश करता नजर आ रहा है जिस दौरान ये हादसा हुआ। Anuj Chaudhary Viral Video देखकर यूजर्स अपने-अपने हिस्से की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई चंदौसी सीओ की वीरता की सराहना कर रहा है, तो कोई इसे खौफनाक घटना बता रहा है।

आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे चंदौसी CO, देखें Anuj Chaudhary Viral Video

संभल जिले के चंदौसी इलाके से आया एक वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर खास सुर्खियां बटोर रहा है।

Watch Video

भारत समाचार के एक्स हैंडल से जारी अनुज चौधरी वायरल वीडियो में चंदौसी के वर्तमान व संभल के पूर्व CO को देखा जा सकता है। वायरल वीडियो में कई पुलिस अफसरों के साथ सीओ अनुज चौधरी आग बुझाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान अचानक आग की लपटे धधक उठती हैं और सभी पुलिसकर्मी बाल-बाल बचते हैं। इस कतार में सबसे आगे सीओ अनुज चौधरी ही थे जिन पर कैमरे की नजर बखूबी थी। यही वजह है कि Anuj Chaudhary Viral Video देखते ही देखते सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने लगा है। इसको लेकर तमाम तरह की खबरें बन रही हैं और प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू है।

जानें अनुज चौधरी वायरल वीडियो से जुड़ा पूरा मामला

ये पूरा प्रकरण संभल जिले के चंदौसी में स्थित मौलागढ़ इलाके का है। मौलागढ़ में ही एक घर में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना चंदौसी में तैनात सीओ अनुज चौधरी के पास पहुंची। इसके बाद अनुज चौधरी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ आग बुझाने निकल पड़े। Anuj Chaudhary Viral Video में चंदौसी सीओ का रुख देखकर मनीष पांडे नामक यूजर लिखते हैं कि “आग से सम्हल के खेलना चाहिए, पता नहीं कब भड़क जाये, आग कैमरा लाइट एक्शन भी नहीं समझती। फिलहाल चौधरी साहब बाल बाल बचे।” प्रतिक्रिया में साफ रूप से किसी को भी आग से खिलवाड़ न करने की हिदायत दी जा रही है। ऐसे ही कई अन्य यूजर्स भी हैं जो अनुज चौधरी वायरल वीडियो को देख अपने हिस्से का पक्ष रख रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mumbai Viral Video

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

Elvish Yadav

मार्च 1, 2026

Cancer

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

Liver Health

मार्च 1, 2026