---Advertisement---

गजब! भोजपुरी बाला Akshara Singh ने की Pawan Singh और Khesari Lal Yadav की बराबरी! Youtube पर ये गाना पहुंचा 500 मिलियन

Akshara Singh के 'ईधर आने का नहीं ' भोजपुरी गाने (Bhojpuri Song) ने यूट्यूब पर रिकॉर्ड बना दिया है। अक्षरा सिंह का ये गाना 500 मिलियन को पार कर चुका है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: दिसम्बर 18, 2024 12:17 अपराह्न

अक्षरा सिंह
Follow Us
---Advertisement---

Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा में 500 मिलियन या 1000 मिलियन देने वाले सितारों में सिर्फ मेल एक्टर की गिनती होती थी, लेकिन अब इस लिस्ट में भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का नाम भी शामिल हो गया है। आपको बता दें, अक्षरा सिंह का एक गाना यूट्यूब (YouTube) पर 500 मिलियन पहुंच गया है। इस गाने से वह भोजपुरी सिनेमा के बड़े सितारों को टक्कर देने लगी हैं।

क्या Akshara Singh कर रही Pawan Singh और Khesari Lal Yadav की बराबरी?

अक्षरा सिंह के इस गाने के इतना हिट होने के बाद फैंस को लग रहा है कि, क्या अब अक्षरा सिंह पावर स्टार पवन सिंह (Pawan Singh) और ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की बराबरी करने लगी हैं?

इस खुशी में एक्ट्रेस ने केक भी काटा है और इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया है। ‘ईधर आने का नहीं ‘ भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) ने इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई भोजपुरी एक्ट्रेस का खुद के दम तक यहां तक पहुंची है।

Akshara Singh के ‘ईधर आने का नहीं ‘ Bhojpuri Song ने रचा इतिहास

‘ईधर आने का नहीं ‘ भोजपुरी गाना आज से चार साल पहले Akshara Singh नाम के यूट्यूब चैनल से ही अपलोड किया गया था।

Watch Video

Video Credit Akshara Singh

इस भोजपुरी गाने में आपको महिलाओं की पावर दिखेगी, वहीं एक ऐसा शानदार रैप दिखेगा, जिसे सुनने के बाद झूमने का मन करेगा। गाने में अक्षरा सिंह का काफी स्वैग देखने को मिल रहा है। उनका कभी बुलेट को कभी जिप्सी चलाते हुए अलग-अलग अंदाज देखा जा सकता है। इस गाने को सुनने पर ऐसा लगता है जैसे ये उनकी की जिंदगी के ईर्द-गिर्द घूमता हुआ एक गाना हो। अक्षरा सिंह का लुक और स्वैग काफी जबरदस्त है।

गाने को देख यूजर एक्ट्रेस को बता रहे बिहार की शेरनी

इस गाने को अक्षरा सिंह ने ही गाया है और अपने ही यूट्यूब चैनल से अपलोड भी किया है। इस गाने को आशीष वर्मा ने लिखा और म्यूजिक दिया है। इस वीडिया पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये गाना 28 जून 2020 को अपलोड किया गया था। पिछले कुछ सालों में ये गाना खूब बजा रहा। इस गाने को 21 लाख लोगों ने लाइक किया है वहीं, 55 हजार से ज्यादा इस पर कमेंट हैं। इस गाने को देखने के बाद अधिकतर यूजर अक्षरा सिंह को बिहार की शेरनी बता रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Varun Dhawan

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026